image: Aryan juyal said i am proud of being pahadi

‘‘मुझे पहाड़ी होने पर गर्व है’’, एक महान क्रिकेटर को आर्यन जुयाल ने दिया बेबाक जवाब

Feb 22 2018 9:57AM, Writer:कपिल

आर्यन जुयाल के बारे में तो आप जानते ही होंगे। उत्तराखंड का ये सितारा आज विश्व फलक पर अपनी चमक बिखेर रहा है। अंडर -19 वर्ल्ड कप खेलकर लौटे आर्यन जुयाल हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी खेलकर लौटे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आर्यन जुयाल का हाल ही में सीधा काउंटर डेनी मॉरिसन जैसे महान खिलाड़ी से हुआ था। डैनी मॉरिसन न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रह चुके हैं। उस दौरान न्यूजीलैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेला जा रहा था। आर्यन जुयाल से डैनी मॉरिसन ने पूछा कि आप कहां से हैं ? इसके जवाब में आर्यन जुयाल ने कहा कि ‘‘मैं उत्तराखंड के पहांड़ों से हूं। मुझे गर्व है कि मैं पहाड़ी हूं और पहाड़ की धरती में पला बड़ा हूं।’’ इसके अलावा भी आर्यन ने कुछ और भीबातें बताई हैं, इस बारे में जानकर आपको भी गर्व होगा।

यह भी पढें - उत्तराखंड के कमलेश नगरकोटि ने फिर रचा इतिहास, अब ICC ने दिया बड़ा तोहफा
यह भी पढें - ये उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक पहाड़ी का डंका बजता है
आर्यन जुयाल का कहना है कि भले ही वो फिलहाल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से खेल रहे हैं. लेकिन जैसे ही उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड बनेगा, तो वो सबसे पहले खिलाड़ी बनना चाहेंगे, जो इस बोर्ड की तरफ से खेले। आर्यन कहते हैं कि वास्तव में उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड की काफी जरूरत है। आर्यन कहते हैं कि ‘’भले ही मेरा सलेक्शन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन कजे लिए हुआ, लेकिन खुद को पहाड़ी बोलने में मुझे फक्र महसूस होता है। ये मेरा अच्छा भाग्य है कि मैं देवभूमि उत्तराखंड से हूं।’’ उन्होंने कहा कि ‘’भविष्य में जब भी मौका मिला तो मैं उत्तराखंड से ही खेलूंगा’’। आपको बता दें कि आर्यन की तुलना भारतीय टीम के कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी से की जाती है। उनका बैटिंग का अंदाज जबरदस्त है और वो एक बेहतरीन विकेटकीपर हैं।

यह भी पढें - 10 साल के बच्चे ने उत्तराखंड को दिलाए दो गोल्ड मेडल, थाइलैंड में बजा पहाड़ का डंका
यह भी पढें - उत्तराखंड को पहली बार जिम्नास्टिक में मिला गोल्ड मेडल, नेशनल गेम्स में तो कमाल हो गया
आर्यन जुयाल का कहना है कि उत्तराखंड क्रिकेट को बीसीसीआइ की मान्यता मिलते ही वो यहीं से खेलेंगे और पूरी दुनिया में पहाड़ का नाम रोशन करेंगे। इस बीच उन्होंने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ भी मुलाकात की है। सीएम ने आर्यन को सम्मानित किया और उनका प्रोफाइल मांगा है। उन्होंने भरोसा दिया कि उत्तराखंड के जितने भी क्रिकेटर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लेवल पर खेल रहे हैं, उन सबको सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही जल्द ही क्रिकेटरों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। आर्यन जुयाल हल्द्वानी से संबंध रखते हैं और हाल ही में उन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के जरिए सभी का दिल जीता है। इसके साथ ही वो उत्तर प्रदेश की टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं। आर्यन को इस काम के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home