image: Manish panday abused by mahendra singh dhoni

Video: उत्तराखंड के मनीष पांडे ने टी-20 मैच में रिकॉर्ड बनाया, लेकिन धोनी ने बीच मैदान पर दी गाली

Feb 22 2018 5:28PM, Writer:आदिशा

उत्तराखंड के मनीष पांडे इस खिलाड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 48 गेंदों में 79 रन बनाए। सेंचुरियन के मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से मात दी। अब ये सीरीज बराबरी पर आकर खड़ी हो गई है। भारत और दक्षिण अफ्रीका ने 1-1 मैच जीतकर सीरीज को रोमांचक बना लिया है। भारत की टीम से सबसे शानदार बल्लेबाजी मनीष की रही। आपको बता दें कि मनीष पांडे उत्तराखंड के नैनीताल के रहने वाले हैं। इस मुकाबले में टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने 52 रन की पारी खेली। इसी मैच के दौरान एक ऐसी भी सीन आया, जब धोनी को अपना आपा खोना पड़ा। इसी दौरान धोनी ने मनीष पर अपना गुस्सा उतारा। भारतीय पारी के लास्ट ओवर में जब धोनी बैटिंग कर रहे थे, तो इसकी पहली गेंद पर ही धोनी को मनीष पर चिल्लाते हुए देखा गया।

यह भी पढें - ‘‘मुझे पहाड़ी होने पर गर्व है’’, एक महान क्रिकेटर को आर्यन जुयाल ने दिया बेबाक जवाब
यह भी पढें - ये उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक पहाड़ी का डंका बजता है
धोनी ने देखा कि मनीष का ध्यान किसी और जगह है। इस पर वो भड़क गए। माही ने चिल्लाकर कहा कि “ओए ##$%^&*!@ के इधर ले, उधर क्या देख रहा है।” इस दौरान स्टंप पर लगे माइक ने धोनी की सारी बातों को रिकॉर्ड कर दिया। साफ सुनाई दे रहा है कि धोनी उस वक्त मनीष को गाली दे रहे थे। इसके बाद ये वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन मनीष की पारी पर भी गौर कीजिए। 48 गेंदों पर उन्होंने नाबाद 79 रन बनाए। सेंचुरियन में मनीष बेहद दबाव में नजर आ रहे थे। दरअसल पहले मैच में उन्होंने 27 गेंदों पर 29 रन बनाए थे। उस मैच में वो एक भी चौका नहीं लगा पाए थे। लेकिन इस बार पांडे अपना पुराना रिकॉर्ड सुधारने के लिए मैदान पर उतरे थे। उनके इरादे साफ जाहिर थे। इस पारी के बाद मनीष ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है । इस पारी के बाद उन्हें मिस्टर नॉटआउट कहा जा रहा है।

यह भी पढें - 10 साल के बच्चे ने उत्तराखंड को दिलाए दो गोल्ड मेडल, थाइलैंड में बजा पहाड़ का डंका
यह भी पढें - उत्तराखंड को पहली बार जिम्नास्टिक में मिला गोल्ड मेडल, नेशनल गेम्स में तो कमाल हो गया
दक्षिण अफ्रीकी धरती पर मनीष ने 11 पारियां खेली हैं। इनमें से 8 में मनीष पांडे नाबाद रहे हैं। इस वजह से उन्हें मिस्टर नॉटआउट कहा जा रहा है। लेकिन इस बीच माही द्वारा उन्हें मैदान पर गाली दिए जाने की काफी आलोचना भी हो रही है। इस दोनों की पार्टनर शिप सिर्फ 56 गेंदों में 98 रनों की साझेदारी हुई। इसकी बदौलत ही भारत 188 रनों तक पहुंच सका। खास बात ये है कि ये 5वें विकेट के लिए भारत की ओर से दूसरी सबसे बेहतरीन साझेदारी है। अब जरा आप ये वीडियो ध्यान से देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home