पहाड़ के डॉक्टरों ने वो सर्जरी कर दी, जिसके नाम से ही शहर के डॉक्टर घबराते हैं
Feb 23 2018 11:28AM, Writer:कपिल
क्या पहाड़ों में अच्छे डॉक्टर्स नहीं हैं ? इस जवाब हम दे रहे हैं। पहाड़ों में अच्छे डॉक्टर्स मौजूद हैं, लेकिन लोगों को उन पर भरोसा नहीं होता। ये महीन फर्क हमारी सोच का है। ये बात सच है कि पहाड़ों में सुविधाओं का टोटा है लेकिन पहाड़ के डॉक्टरों में टैलेंट का टोटा नहीं है। गुर्दे का गंभीर ऑपरेशन करने में जहां शहरों के डॉक्टर्स के पसीने छूट जाते हैं, वो काम पहाड़ के सपूत और वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर एसडी सकलानी ने कर दिखाया। डा. एसडी सकलानी ने उत्तरकाशी के सरकारी अस्पताल में ये बड़ी सर्जरी कर डाली और लोगों का भरोसा जीतने का काम किया है। इस अस्पताल में पहली बार डॉक्टरों ने एक महिला के मेगा यूरेटर का सक्सेसफुल ऑपरेशन कर दिखाया। इसके अलावा इन डॉक्टरों ने एक और व्यक्ति की करीब ढाई फुट की सड़ चुकी आंत का भी सफल ऑपरेशन किया है।
यह भी पढें - पहाड़ में चमत्कार: जो सर्जरी देश के बड़े डॉक्टर नहीं कर सके वो उत्तरकाशी के डॉक्टर ने कर दिखाई
यह भी पढें - Video: जब डीएम दीपक रावत ने गाया ‘हिट दगड़ी कमला’, तो हजारों लोग बोले ‘जय उत्तराखंड’
खास बात ये है कि ये दोनों ही मरीज इसके लिए शहरों के कई चक्कर लगा चुके थे। उनका कहना है कि डॉक्टर्स बीमारी को पकड़ ही नहीं पा रहे थे। शहर के प्राइवेट अस्पतालों में अगर आप ये दो ऑपरेशन करवाएंगे तो खर्चा आता है करीब ढाई से तील लाख रुपये। लेकिन इस अस्पताल में बेहद मामूली खर्च में ये इलाज किया गया है। उत्तरकाशी की सुनीता देवी काफी लंबे वक्त से पेट की भयंकर बीमारी से परेशान थी। उन्होंने शहरों की कई चक्कर लगाए, लेकिन बीमारी का इलाज नहीं हो पाया। इसके बाद उत्तरकाशी के सरकारी अस्पताल के डॉ. एसडी सकलानी ने महिला को देखा। इसी अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट हैं डॉ. एसपी कुड़ियाल, जिन्होंने अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन देखकर पाया कि महिला का एक गु्र्दा गंभीर रूप से सड़ चुका है।
यह भी पढें - Video: जब डीएम मंगेश घिल्डियाल ने गाया ‘ठंडो रे ठंडो’, तो झूम उठे हजारों लोग
यह भी पढें - उत्तराखंड क्रिकेट बोर्ड बनने वाला है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त रुख के बाद BCCI भी तैयार !
इसका इंफेक्शन दूसरे गुर्दे में जाने का खतरा था। इसलिए डॉ. सकलानी ने महिला का सड़ा हुआ गुर्दा निकाल दिया। अब महिला स्वस्थ है। इसके अलावा एक और शख्स उत्तम सिंह भी लंबे समय से पेट दर्द से तड़प रहा था। डॉ. सकलानी ने पाया कि शख्स की करीब ढाई फीट की आंत सड़ चुकी है। उसका भी सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन करने वाली टीम में एनेस्थिेटिक डॉ.कटारिया, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एसपी कुड़ियाल, सुरजन छत्रपाल और दुर्गावती शामिल थे। वो ही MBBS की पढ़ाई शहर के डॉक्टर ने की है और वो ही MBBS की पढ़ाई पहाड़ के डॉक्टर ने की है, तो फर्क क्या है ? फर्क भरोसे का भी है। उत्तरकाशी के डॉक्टरों ने वो कर दिखाया है, जो बड़े बड़े शहरों के दिग्गज डॉक्टर्स नहीं कर पाए थे।