image: Narendra singh negi presents new song of holi

Video: उत्तराखंड को होली से पहले नेगी जी का तोहफा, इस जबरदस्त गीत के साथ की वापसी

Feb 24 2018 7:28PM, Writer:कपिल

काफी वक्त से इंतजार था कि गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी जी आखिर कब अपनी अगली रचना लेकर आएंगे। आखिरकार वो वक्त आ ही गया। एकदम नया संगीत, जानदार वीडियोग्राफी और यादगार शब्दों का संगम है ये गीत। इस गीत का नाम है ‘’होरी एग्ये’’। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी जी ने एक बार फिर से सभी को अपना कायल बना दिया है। इस गीत में लेखन और गायन का काम नेगी जी ने किया है। नेगी जी के पुत्र कविलास नेगी भी इसमें आपको एक्टिंग करते दिखेंगे। इस गीत के डायरेक्टर भी कविलास नेगी और गोविंद नेगी हैं। कैमरा वर्क कमाल का है और जाहिर है कि इन सब खूबियों को खुद में समेटे ये गीत एक यादगार तोहफे के रूप में हर उत्तराखंडी सहेज कर रखेगा। खासतौर पर होली के मौके पर ये गीत आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। हर तरह से इसमें खूबसूरती को बरकरार रखा गया है।

यह भी पढें - Video: पहाड़ की ये जोड़ी कमाल की है, पेश किया नया गीत, देश-दुनिया का दिल जीता
यह भी पढें - गढ़वाल में मस्त हैं शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर, 5 स्टार होटल छोड़कर गांव में ही रह रहे हैं !
आपमें या फिर हम में से शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसने पहाड़ के कालजयी गीतकार नरेंद्र सिंह नेगी जी के गीतों को नहीं सुना होगा। हाल ही में जिंदगी से जंग जीतकर नेगी दा अपने प्रशंसकों के बीच वापस आए हैं। लेकिन अब नेगी दा इस होली पर हर उत्तराखंडी को झूमने पर मजबूर कर देंगे। बताया जा रहा है कि इस गीत की ज्यादातर शूटिंग गोपेश्वर में हुई है। नेगी जी ने बड़े ही मनमोहक अंदाज में इस गीत को पिरोया है। इसके साथ ही बाकी पूरी टीम की शानदार कोशिशों ने इस गीत को बेहद ही मधुर बनाया है। नरेंद्र सिंह नेगी जी ने ना जाने उत्तराखंड को कितनी यादें दी हैं। एक बार फिर से वो देवभूमि के हर शख्स के लिए एक और कालजयी रचना लेकर आए हैं।बीते साल नेगी दा एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। जिस दिन वो अस्पताल में भर्ती हुए थे, उसी दिन से पूरा उत्तराखंड बंद आंखों और जुड़े हाथों से उनके लिए दुआ मांगने लगा था।

यह भी पढें - Video: उत्तराखंड पुलिस के सिपाही का फैन बना ज़माना, फिर गाया दिल को छू लेने वाला गीत
यह भी पढें - Video: ये उत्तराखंड का हुनर है जनाब, जो दुनिया को दीवाना बना रहा है...देखेंगे तो अच्छा लगेगा
उसी वक्त महसूस हो गया था कि पूरी दुनिया में नेगी दा के चाहने वालों की कोई कमी नहीं। बीमारी से उबरने के बाद नेगी दा ने मंच पर वापसी तो की, लेकिन जिस बात का सबसे बेसब्री से इंतजार था, वो पल भी आ गया। आप भी देखिए और होली के रंगों में अभी से खो जाइए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home