Video: रुद्रप्रयाग के चिंग्वाड़ गांव का बेटा, इंटरनेशनल फाइटिंग में करेगा भारत का प्रतिनिधित्व
Mar 1 2018 3:07PM, Writer:आदिशा
उत्तराखंड का एक ऐसा हुनरमंद, जो आज तक कोई लड़ाई नहीं हारा। जीतने की जिद और हार ना मानने का जुनून उसे इस कदर आगे ले गया कि दुनिया हैरान है। हर किसी की जुंबा पर आज इस लड़के की तारीफ सुनने को मिलेगी। खास तौर पर उसका एक्शन देशभर के युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। आइए आपको गांव के इस लड़के के बारे में बताते हैं। अंगद, ये नाम ही साबित करता है कि मजबूत हौसले क्या होते हैं। रुद्रप्रयाग की धनपुर पट्टी के चिंग्वाड़ गाँव के रहने वाले हैं अंगद बिष्ट। अंगद बिष्ट आजकल प्रोफेशनल फाइटर में किस्मत आजमा रहे हैं। इस फाइटिंग में अंगद अभी तक एक भी मैच नहीं हारे। हरियाणा और गुजरात के पहलवानों को भी अंगद मात दे चुके हैं। अब उनका सलेक्शन इंटरनेशनल फाइट के लिए हुआ है। रुद्रप्रयाग और दून में पढ़ाई करने के बाद अंगद ने मुंबई का रुख किया था।
यह भी पढें - उत्तराखंड के किसान की बेटी ...कम उम्र में ही फतेह किया शिखर... मनोहर पर्रिकर कर चुके हैं सम्मानित
यह भी पढें - ये उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक पहाड़ी का डंका बजता है
वहीं उन्होंने अपनी जिंदगी के लिए नई राह तलाशी। उन्होंने प्रोफेशनल फाइटिंग में ही अपना भविष्य संभाला। खास तौर पर मिक्स मार्शल आर्ट्स में अंगद का कोई जवाब नहीं। रुद्रप्रयाग के JNV से 12वीं की पढ़ाई करने के बाद अंगद बिष्ट ने देहरादू में कोचिंग की थी। यहां से वो दिल्ली चले गए। इसके बाद मिक्स मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेने के लिए वो बैंगलुरु और मुंबई गए। अंगद के पिता मोहन सिंह कहते हैं कि बचपन से ही अंगद को फाइटिंग का शौक था। अब इंटरनेशनल फाइटिंग में जीत हासिल करने के लिए पूरा परिवार अंगद के लिए दुआ कर रहा है। इसके अलावा भी अंगद के बारे में कुछ ऐसी बातें हैं, जिन्हें जानकर आपको हैरानी होगी। एमटीवी पर प्रसारित हो रहे सुपर फाइट लीग सीजन-4 में अंगद अपना जलवा दिखा रहे हैं। एमेच्योर मिक्स मार्शल आर्ट में अंगद ने कुल मिलाकर आठ मैच जीते हैं।
यह भी पढें - ‘‘मुझे पहाड़ी होने पर गर्व है’’, एक महान क्रिकेटर को आर्यन जुयाल ने दिया बेबाक जवाब
यह भी पढें - 10 साल के बच्चे ने उत्तराखंड को दिलाए दो गोल्ड मेडल, थाइलैंड में बजा पहाड़ का डंका
इसके अलावा उन्होंने प्रो मिक्स मार्शल आर्ट में एक फाइटिंग जीती है। अंगद अब प्रोफेशनल फाइटिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं और भारत में फाइटिंग के नए आयाम स्थापित करना चाहते हैं। उनका ये बेहतरीन फाइट का वीडियो देखिए।