केदारनाथ का अनमोल खजाना, जिसे पाने के लिए दुनिया बेकरार है...पहाड़ में कुदरत का करिश्मा
Mar 3 2018 3:43PM, Writer:कपिल
अगर आप रोजाना एक चुटकी इसका इस्तेमाल करेंगे, तो कभी भी कमजोर नहीं पड़ेंगे। इसका इस्तेमाल ही इतना लाभदायक है कि आप हर दिन खुद को तरो-ताज़ा महसूस कर सकते हैं। ये औषधि उत्तराखंड, पर्वतीय क्षेत्रों और खास तौर पर हिमालयी क्षेत्रों में पाई जाती है। खास तौर से अगर आप केदारनाथ घाटी में जाएंगे तो यहां आपको इस अनमोल औषधि के पहाड़ नजर आएंगे। केदारनाथ से दो किलोमीटर दूर शिलाजीत का पूरा पहाड़ है। इसे शिलाजीत पर्वत ही कहा गया है। कहा जाता है कि इसका शिलाजीत कुदरती गुणों से भरपूर है। एक किलो शिलाजीत बाजार में करीब 15 से 20 हजार रुपये का बिकता है। अंदरूनी ताकत से लेकर, तनाव भगाना, मस्तिष्क को तेज और पोषण देना, शुगर, हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रॉल स्तर और एनीमिया जैसी बीमारियों का ये बेजोड़ इलाज है। डायबिटीज की बीमारी को शिलाजीत नियंत्रित करता है।
यह भी पढें - उत्तराखंड में है स्वाद और सेहत का अनमोल खजाना, कई बीमारियों का इलाज है ये पहाड़ी दाल
यह भी पढें - कंडाली की झपाक और स्वाद...दोनों गजब हैं...वैज्ञानिकों ने इसके फायदे बताए हैं, जान लीजिए
ये हृदय को मज़बूत बनाता है और इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है। ये शरीर से थकान को दूर करता है और नई ऊर्जा का संचार करता है। हाई बीपी एक तरह से हृदय रोग ही है, जो बड़ी तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। इस वजह से इंसान दिल की बीमारी से परेशान हो सकता है। यहां तक कि हाई बीपी कई बार मौत की भी वजह बन जाता है। शिलाजीत के सेवन से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है। हाई कोलेस्ट्रोल आज के वक्त में बड़ी परेशानी बन रहा है। इस वजहसे आप दिल के दौरे यानी हार्ट अटैक के भी शिकार हो सकते हैं। शिलाजीत की मदद से आप अच्छा कोलेस्ट्रोल का लेवल अपने शरीर में बना सकते हैं। इसके साथ ही शिलाजीत के जरिए आप एनीमिया से दूर हो सकते हैं। एनीमिया यानी खून की कमी, इससे शरीर में थकान आती है। सांस लेने में समस्या होती है और चक्कर भी आते है।
यह भी पढें - उत्तराखंड का अमृत, जिसके स्वाद के दीवाने हैं बड़े-बड़े दिग्गज, इसकी खूबियां बेमिसाल हैं
यह भी पढें - देवभूमि में कुदरत का वरदान, इस पहाड़ी जड़ी से दूर होती है हर लाइलाज बीमारी !
इसके साथ ही शिलाजीत का एक और जबरदस्त फायदा है। इसके सेवन से आपका दिमाग तेज होता है और याददाश्त की क्षमता बढ़ जाती है। शिलाजीत स्मरण-शक्ति यानी याददाश्त को बढ़ावा देता है। ये दिमाग को पोषित करता है। साथ ही दिमाग से टेँशन दूर कर एकाग्रता लाने में मदद करता है। विद्यार्थियों के लिए ये शानदार औषधि है। आज के दौर में कई लोग गठिया और जोड़ों के दर्द से परेशान है। इसका दर्द बेहद की पीड़ा देता है। लेकिन अगर आप इस दर्द में शिलाजीत का इस्तेमाल करेंगे तो बहुत फायदा मिलेगा। जी हां शिलाजीत जोड़ो के दर्द और सूजन से राहत दिलाता है। इसके अलावा शिलाजीत की मदद से जोड़ों की अकड़न दूर हो सकती है और मजबूत बनाए जा सकते हैं। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि शिलाजीत का ज्यादा सेवन ना करें। डॉक्टर और आयुर्वेदाचार्यों की सलाह पर ही इसका एक चुटकी सेवन किया जाता है।