image: Manasvi mamgai of uttarakhand shines in america

देवभूमि की बेटी को अमेरिका में मिला बड़ा पद, इसके बेबाक अंदाज के मुरीद हैं डोनाल्ड ट्रम्प

Mar 3 2018 7:43PM, Writer:मीत

वो उत्तराखंड की बेटियां ही हैं, जो देश विदेशों में देवभूमि का नाम रोशन कर रही हैं, भारत का सम्मान बढ़ा रही हैं। एक बेटी ऐसी भी है जिस पर डोनाल्ड ट्रम्प को पूरा भरोसा है। जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के बागेश्वर की मूल निवासी मनस्वी ममगाईं की। मनस्वी को अमेरिका की सरकार ने एक बड़ा पद भी दिया है। आपको बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी के हैं। जब ट्रम्प का शपथ ग्रहण समारोह था, तो इस दौरान मनस्वी मंमगाई ने भी कार्य़क्रम पेश किया था। उस दौरान वो ट्विटर पर काफी ट्रोल हुईं थी। हाल ही में मनस्वी ऑरलैन्डो में ट्रम्प की 'थैंक यू रैली' में भी शामिल हुई थीं। इसके बाद से भारतीय मीडिया में भी उनकी काफी चर्चा हुई । अब मनस्वी को अमेरिका में हिंदुओं के सबसे लोकप्रिय संगठन रिपब्लिकन हिंदू कोऑलिशन का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढें - Video: उत्तराखंड के प्रीतम भरतवाण अमेरिका में बने सुपरस्टार, अमेरिकी छात्र सीख रहे हैं जागर!
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड का सपूत दुबई में बना सुपरहीरो, एक बार फिर किया हिम्मतवाला काम
खास बात ये है कि ये ही वो संगठन है, जिसके दम पर अमेरिका में ट्रम्प को ज्यादा हिंदू वोट मिले थे। ट्रम्प ने चुनाव से पहले ‘अबकी बार ट्रंप सरकार’ का नारा देकर भारतीय वोटर्स को अपनी तरफ आकर्षित किया था। चुनाव के दौरान मनस्वी मंगगाई ने भारतीय एंबेसडर के रूप में ट्रम्प के साथ काम किया था। मनस्वी का संगठन अमेरिका में हिंदुओं की मदद करता है। इसके साथ ही अमेरिका में हिंदुओं के मुद्दे को सरकार तक पहुंचाने का काम ये संगठन करता है। खास बात ये है कि इस संगठन को राष्ट्रपति और उनके परिवार का समर्थन भी हासिल है। बीते साल व्हाइट हाउस में दिवाली का भव्य आयोजन किया गया था। इस आयोजन के दौरान भी मनस्वी शामिल थीं। इस वक्त मनस्वी लॉस एंजिल्स में रहकर काम कर रही हैं। मनस्वी के पिता पिता का नाम जन्मेजय नैलवाल है और मां का नाम प्रभा है।

यह भी पढें - Video: एक उत्तराखंडी ने विदेश में पेश की मानवता और भाईचारे की मिसाल, अब किया बड़ा काम !
यह भी पढें - उत्तराखंड के सपूत की उड़ान, ब्रिटेन की महारानी ने भेजा पैग़ाम, दुनिया ने किया सलाम
1988 में दिल्ली में मनस्वी का जन्म हुआ था। इसके बाद धीरे धीरे उन्होंने सफलता की इबारत लिखना शुरू किया। मनस्वी का ननिहाल नैनीताल में है। उनके नाना इस क्षेत्र में वनअधिकारी रहे। साथ ही उनके पिता जन्मेजय नैलवाल और मां प्रभा ने नैनीताल से अपनी पढ़ाई की। मनस्वी ने बताया कि वह हर साल भारत आती हैं, जल्द ही वह नैनीताल आएंगीं। 2006 में उन्होंने एलीट मॉडल लुक इंडिया, 2008 में मिस टूरिज्म इंटरनेशनल और 2010 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था। मनस्वी ने अभिनेता अजय देवगन के साथ फिल्म एक्शन-जैक्शन के जरिये बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद वो अमेरिका चली गईं। इसके बाद उन्होंने आरएचसी के साथ डोनाल्ड़ ट्रंप का प्रचार किया। उन्होंने बताया कि वो हॉलीवुड फिल्मों में काम करने जा रही हैं। अगर उन्हें बॉलीवुड में बेहतर रोल ऑफर हुआ तो वो उनमें भी काम कर सकती हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home