image: Attacked on uttarakhand women in delhi

Video: उत्तराखंड की महिला से दिल्ली में गुंडागर्दी, दबंगों ने कपड़े फाड़े...अब कहां गए केजरीवाल ?

Mar 5 2018 7:25PM, Writer:कपिल

होली- एकता का त्योहार माना जाता है, जिसमें लोग एक दूसरे को रंग लगाकर दुश्मनी भूल जाते हैं। लेकिन दिल्ली में होली के दिन बुराड़ी में एक ऐसी घटना हुई जिसने सबकों चौंका कर रख दिया। सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी मिल रही है कि बुराड़ी इलाके में एक उत्तराखंड की महिला के साथ शर्मनाक हरकत की हुई। बुराड़ी को उत्तराखंड बहुत इलाका भी कहा जाता है। कुछ गुडों ने होली के बहाने महिला के कपड़े फाड़ दिये और उसके साथ बदतमीजी भी की। बताया जा रहा है कि पुलिस दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है। सोशल मीडिया के हवाले से बताया जा रहा है कि बुराड़ी के ही भू- रेत माफिया अपना दबदबा बनाने के लिए गुंडागर्दी करने लगे और जनता को परेशान करने लग गए। उत्तराखंड के एक शख्स ने जब इनकी गुंडई का विरोध करना चाहा तो भू - माफिया गुंडों ने उनकी पिटाई कर दी।

यह भी पढें - उत्तराखंड को एक योग गुरू ने शर्मसार कर दिया, जापान से आई महिला के साथ छेड़खानी
यह भी पढें - उत्तराखंड में जिंदा है अलाउद्दीन खिलजी ! वो बेरहमी से बेटियों की इज्जत लूट रहा है
इस बीच उनकी पत्नी बीच बचाव करने गई तो गुंडों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। इस दौरान महिला के कपड़े फाड़ दिए गए। सोशल मीडिया पर ही उत्तराखंड के बड़े समाजसेवी विनोद बछेती ने लिखा है कि ‘’मैं कल बुराड़ी की घटना को लेकर भारत सरकार में केन्द्रीय राज्य कपड़ा मंत्री श्री अजय टम्टा जी से मिला। उन्हें इस घटना की पूरी जानकारी दी’’। विनोद बछेती ने लिखा है कि ‘’ होली के दिन दिल्ली के बुराड़ी में उत्तराखंडी परिवार की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार ओर उनके कपडे फाड़े गये और उन्हें पीटा गया।’’ उन्होंने सांसद अजय टम्टा को बताया कि घटना को तीन दिन हो गये हैं और दिल्ली पुलिस दोषियों पर कार्रवाई की जगह उन्हें बचा रही है। वो दोषी नहीं पकड़े गये हैं, जिन्होंने महिलाओं के साथ बदतमीजी की थी। सासंद अजय टम्टा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्रालय द्वारा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढें - देवभूमि में मासूम बच्ची का अपहरण, कबाड़ी के बाथरूम में मिली, आरोपी दूसरे समुदाय का !
यह भी पढें - उत्तराखंड में महिला शिक्षक बनी शैतान, 9 साल के छात्र की आंख पेन से फोड़ दी, परिवार को दी गालियां!
सोशल मीडिया पर सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर दो गुंडे कैसे इतने लोगों पर भारी पड़ गए ? क्यों किसी ने वक्त रहते हिम्मत नहीं जुटाई ? सवाल ये भी है कि महिला सुरक्षा की बात करने वाले केजरीवाल इस पर कुछ क्यों नहीं कहते? खैर सवाल कई हैं लेकिन पहले आप भी ये हैरान कर देने वाला वीडियो देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home