image: Story of angad bisht of uttarakhand

Video: रुद्रप्रयाग के अंगद बिष्ट ने बढ़ाया देवभूमि का मान, सुपर फाइट लीग के सेमीफाइनल में पहुंचे

Mar 6 2018 11:24AM, Writer:कपिल

एमएमए...यानी विश्व की पहली मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइट लीग। एमटीवी पर ये शो टेलीकास्ट किया जा रहा है। इस शो में पहाड़ी लड़के ने अपने दमदार पंच और किक से विरोधियों पर हमला बोला हुआ है। पहले दिल्ली के फाइटर को हराया, फिर गुजरात के फाइटर को चारों खाने चित कर दिया। अब सेमीफाइनल में जगह बना ली। अंगद बिष्ट उत्तराखंड के शायद पहले ऐसे सितारे हैं, जो इस लीग में हिस्सा ले रहे हैं। अंगद बिष्ट ने अभी तक दो मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने अपने ही अंदाज में जीत हासिल की। पहली फाइट में उनका सामना दिल्ली हिरोज के स्वनपिल ब्रेव से हुआ। अंगद ने इस मुकाबले को पहले ही राउंड में जीत लिया। दूसरी फाइट गुजरात वॉरियर्स के अनुभवी खिलाड़ी प्रदीप हुड्डा से हुई। अंगद ने पहले चालाकी और दिमाग का इस्तेमाल किया। विरोधी को खूब थकाया और तीसरे राउंड में ऐसी फुर्ती दिखाई कि विरोधी चित हो गया।

यह भी पढें - Video: रुद्रप्रयाग के चिंग्वाड़ गांव का बेटा, इंटरनेशनल फाइटिंग में करेगा भारत का प्रतिनिधित्व
यह भी पढें - ये उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक पहाड़ी का डंका बजता है
अंगद शरीर के साथ-साथ दिमाग से भी रिंग में फाइट लड़ते हैं। अब इस लीग का सेमीफाइनल 10 मार्च को होना है। रुद्रप्रयाग की धनपुर पट्टी के चिंग्वाड़ गाँव के रहने वाले हैं अंगद बिष्ट।रुद्रप्रयाग और दून में पढ़ाई करने के बाद अंगद ने मुंबई का रुख किया था।वहीं उन्होंने अपनी जिंदगी के लिए नई राह तलाशी। उन्होंने प्रोफेशनल फाइटिंग में ही अपना भविष्य संभाला। खास तौर पर मिक्स मार्शल आर्ट्स में अंगद का कोई जवाब नहीं। रुद्रप्रयाग के JNV से 12वीं की पढ़ाई करने के बाद अंगद बिष्ट ने देहरादून में कोचिंग की थी। यहां से वो दिल्ली चले गए। इसके बाद मिक्स मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेने के लिए वो बैंगलुरु और मुंबई गए। अंगद के पिता मोहन सिंह कहते हैं कि बचपन से ही अंगद को फाइटिंग का शौक था।एमटीवी पर प्रसारित हो रहे सुपर फाइट लीग सीजन-4 में अंगद अपना जलवा दिखा रहे हैं।

यह भी पढें - Video: उत्तराखंड के मनीष पांडे ने टी-20 मैच में रिकॉर्ड बनाया, लेकिन धोनी ने बीच मैदान पर दी गाली
यह भी पढें - उत्तराखंड के किसान की बेटी ...कम उम्र में ही फतेह किया शिखर... मनोहर पर्रिकर कर चुके हैं सम्मानित
एमेच्योर मिक्स मार्शल आर्ट में अंगद ने कुल मिलाकर आठ मैच जीते हैं।इसके अलावा उन्होंने प्रो मिक्स मार्शल आर्ट में एक फाइटिंग जीती है। अंगद अब प्रोफेशनल फाइटिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना चाहते हैं और भारत में फाइटिंग के नए आयाम स्थापित करना चाहते हैं। उनका ये बेहतरीन फाइट का वीडियो देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home