image: Dm deepak rawat raid on a coaching institute

Video: DM दीपक रावत की तेज-तर्रार कार्रवाई देखिए, एक सेंटर पर छापा मारा तो दंग रह गए

Mar 8 2018 7:59PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड में मौजूद एक कोचिंग सेटंर जहां से हाल ही में 66 बच्चों का सलेक्शन जेई के लिए हुआ था। जब उस पर छापा मारा गया तो हर कोई हैरान रह गया। इसलिए शक की सुई और भी ज्यादा तेज हो गई थी। जब जिलाधिकारी दीपक रावत ने अपनी टीम के साथ इस कोचिंग संस्थान पर छापा मारा तो कई अनियमितताएं पाईं गई। दरअसल उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से ऊर्जा निगम और पिटकुल में जेई भर्ती की परीक्षा करवाई गई थी। ये परीक्षा अब सवालों के घेरे में आ गई है। रुड़की के एक कोचिंग सेंटर में जिलाधिकारी दीपक रावत ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पूरे कोचिंग इंस्टीट्यूट में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने बताया कि जांच में कई अनियमितताएं पाई गई हैं। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि इस कोचिंग इंस्टीट्यूट के संचालकों के तीन मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं।

यह भी पढें - DM दीपक रावत की ताबड़तोड़ कार्रवाई, बेईमानों के बुरे दिन आ गए !
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड का एक और ‘सिंघम’ डीएम, देखिए हरिद्वार में पहाड़ी शेर का एक्शन !
रुड़की के जीनियस एजुकेशन प्वाइंट इंस्टिट्यूट पर ये छापा मारा गया है। बीते 5 नवम्बर को इस कोचिंग इंस्टीट्यूट के 66 बच्चों का सलेक्शन जेई में हुआ था। इसके बाद से उत्तराखंड अधीनस्त सेवा चयन आयोग को कुछ शक हुआ तो जांच के आदेश दिए गए। जांच के आदेश उस अधिकारी को दिए गए, जो अपनी तेज -तर्रार छवि के लिए देशभर में मशहूर हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने डीएम दीपक रावत को इस मामले में जांच के आदेश दिए। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए डीएम दीपक रावत ने बताया कि एक छोटे से कोचिंग सेंटर से इतनी बड़ी संख्या में बच्चों का सलेक्शन होना शक और सवाल खड़े करता है। इस वजह से इस कोचिंग इंस्टीट्यूट पर ये कार्रवाई की गई। हैरानी की बात तो ये है कि जिलाधिकारी ने कोचिंग संचालकों से रिकॉर्ड्स, डाटा मांगां, लेकिन कोचिंग इंस्टीट्यूट वाले कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए।

यह भी पढें - Video: जब डीएम दीपक रावत ने गाया ‘हिट दगड़ी कमला’, तो हजारों लोग बोले ‘जय उत्तराखंड’
यह भी पढें - Video: एक्शन में देेवभूमि का निडर डीएम, बच्चों की जान से खेलने वालों पर ऐसे की कार्रवाई
डीएम हैरान रह गए कि आखिर कैसे इस कोचिंग इंस्टीट्यूट से 66 बच्चों के सेलेक्शन हुआ ? डीएम ने बताया कि कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ाई से सम्बंधित कोई भी सामग्री नहीं है। इसके बाद भी 66 बच्चों का सरकारी नौकरियों में चयन होना कई सवाल खड़े कर रहा है। औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोचिंग इंस्टीट्यूट के संचालकों को कड़ी फटकार लगाई। संचालकों के फोन जब्त कर लिए गए। जानकारी तो ये भी मिल रही है कि कोचिंग के बच्चों का सलेक्शन होने पर इंस्टीट्यूट द्वारा रुड़की के एक होटल में प्रोग्राम भी करवाया गया था।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home