image: Goat swayamvar in patwari village of uttarakhand

टिहरी में 11 मार्च को आलिया, श्रद्धा और कंगना का स्वयंवर है, आप भी जरूर आना !

Mar 9 2018 8:25PM, Writer:कपिल

मतलब ये तो गजब ही है। टिहरी के पतवाड़ी में एक अनोखा स्वंयवर होने जा रहा है। आलिया, श्रद्धा और कंगना का ये स्वयंवर है। खास बात ये है कि ये तीनों ही अपने मनपसंद हमसफर को चुनेंगी। अगर आप सोच रहे हैं कि ये बॉलीवुड हीरोइन हैं, तो आप गलत हैं। दरअसल आलिया, श्रद्धा या फिर कंगना कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं बल्कि बकरियों के नाम हैं। इस स्वयंवर में बकरियां अपने मनपसंद हमसफ़र को चुनेंगी। टिहरी में होने वाल इस कार्यक्रम में बकरी पालन की जानकारी के साथ पशुपालन को बढ़ावा दिया जाता है | इस आयोजन को देखने के लिए बीते कुछ सालों में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढोतरी हुई है। एक बार फिर से टिहरी के पतवाड़ी गांव में 11 मार्च को इस स्वयं वर का आयोजन किया जा रहा है। इस स्वंयंवर में उन्नत किस्म के पशु लाये जाते हैं और एक बड़ा पशु मेला लगता है।

यह भी पढें - केदारनाथ के लिए पीएम मोदी करेंगे ऐलान,देवभूमि में देश का पहला ‘स्मार्ट टैंपल’ !
यह भी पढें - Video: DM दीपक रावत की तेज-तर्रार कार्रवाई देखिए, एक सेंटर पर छापा मारा तो दंग रह गए
इस बकरी स्वयंवर में बाराती, घराती से लेकर पंडित जी भी मौजूद रहते हैं | पूरे रीति-रिवाजों के साथ स्वयं वर किया जाता है। लेकिन इस बीच कुछ खास बातें भी हैं। दूसरी तरफ सरकार की ओर से भी इस समारोह को सफल कराने की तमाम कोशिशें हो रही हैं। पशु प्रेमी इसे जानवरों की सुरक्षा के लिए बेहतरीन खबर बता रहे हैं। हालांकि लोग सवाल भी उठा रहे हैं कि राज्य में ना जाने कितने ऐसे परिवार हैं जिनके पास अपनी बेटियों की शादी के लिए पैसा नहीं है। उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य भी कुछ ऐसी ही कोशिशों में हैं। उधर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि ये विवाह गलत है और इस तरह से भारतीय संस्कृति का मजाक है। पतवाड़ी में तो 12 मार्च को बकरी स्वयं वर रखा गया है। लेकिन उससे पहले 23 से 24 फरवरी को धनोल्टी में बकरी स्वयंवर रखा गया है।

यह भी पढें - देवभूमि के शिक्षक ने पीएम मोदी का दिल जीता, वो भी सिर्फ 6 मिनट और 17 सेकंड में
यह भी पढें - गांव में पहली बार पहुंची बस, दुल्हन की तरह हुआ स्वागत, ढोल-दमाऊं पर पारंपरिक नृत्य
इसमें पूरे वि‌धि विधान और रीति रिवाजों के साथ बकरियों का स्वयंवर होगा। इस फैसले को लेकर रेखा आर्य और सतपाल महाराज के बीच मतभेद की खबरें आ रही हैं। दरअसल सतपाल महाराज की आपत्ति पशुओं के विवाह में धार्मिक रस्मो-रिवाज के प्रदर्शन पर है। हालांकि, रेखा आर्य द्वारा किसी भी स्तर से आपत्ति या विरोध की बात से इनकार किया जा रहा है। गोट विलेज संस्था पर्यटन और पशुपालन को प्रोत्साहित करने के लिए ‘बकरी स्वयंवर’ का आयोजन करती आ रही है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home