image: Labors beaten a divyang girl in haldwani

देवभूमि में महापाप: महिला दिवस के दिन दिव्यांग बेटी को अधमरा किया और लूटी इज्जत !

Mar 10 2018 5:30PM, Writer:कपिल

लाज नहीं आई ? शर्म नहीं आई ? जिस वक्त इस ख्याल को मन में पाला था, उस वक्त अपने परिवार की बहन-बेटियों की याद नहीं आई ? फिर क्यों ऐसा शर्मनाक काम कर देश को बदनाम करने का काम किया ? दिल्ली का निर्भया कांड तो आपको याद होगा। लेकिन इससे भी भयानक और दिल को चीर कर रख देने वाली वारदात हुई है। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के हल्द्वानी की, आज तक इस शहर में ऐसी वारदात तो नहीं हुई थी। एक दिव्यांग और मानसिक रोगी बच्ची पर दो मजदूरों को जरा सा भी दया नहीं आई। अपने तन की आग को बुझाने के लिए वो राक्षस की तरह उस पर टूट पड़े। तब तक थप्पड़ बरसाए, जब तक वो अधमरी ना हो गई और उसके बाद धरती का सबसे बड़ा पाप कर दिया। हैरानी की बात तो ये है कि ये वारदात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन घटित हुई है।

यह भी पढें - उत्तराखंड में महिला शिक्षक बनी शैतान, 9 साल के छात्र की आंख पेन से फोड़ दी, परिवार को दी गालियां!
यह भी पढें - देवभूमि को ये किसकी नज़र लग गई ? एक दुकान पर रेड पड़ी, तो होश उड़ गए
आठ मार्च की रात मानसिक रोगी एक बच्ची अपने घर से निकलने के बाद इंदिरानगर में स्थित एक बारात घर में चली गई थी। पेशे से मजदूर मूल चंद नाम के एक हैवान ने उस लड़की को बारात घर से ही अगवा कर दिया। इसके बाद वो उसे अपने साथ ले गया। मूल चंद नाम का वो शख्स गौला नदी में मजदूरी करता है। लड़की को अगवा कर वो गौजाजाली की तरफ ले गया। इसके बाद जब वो आंवलाचौकी गेट के पास पहुंचा तो उसने दूसरे मजदूर भूप सिंह को भी अपने साथ ले लिया। इसके बाद यहां से दोनों ही आरोपियों ने हैवानियत से भरा प्लान तैयार किया और किशोरी को गौला के जंगल में ले गए। इस बच्ची वो मानसिक रोगी बच्ची लगातार इसका विरोध कर रही थी। वो जितनी बार विरोध की कोशिश करती, उतनी ही बार उस पर थप्पड़ बरसाए जा रहे थे। जंगल में पहुंचे तो सबसे पहले बच्ची को बेरहमी से पीटा गया।

यह भी पढें - Video: ये है उत्तराखंडियों की ताकत, दिल्ली में पहाड़ी महिला से गुंडागर्दी करने वाले दो गुंडे अरेस्ट
यह भी पढें - उत्तराखंड में जिंदा है अलाउद्दीन खिलजी ! वो बेरहमी से बेटियों की इज्जत लूट रहा है
पीटते वक्त उन दरिदों का दिल जरा सा भी नहीं पसीजा। इसके बाद उस बच्ची के साथ जंगल में ही दुष्कर्म किया गया। दरिंदे उस मासूम को जंगल में ही अर्द्धनग्न हालत में छोड़ गए। बच्ची के सिर, चेहरे और शरीर पर मौजूद चोटें बयां कर रही हैं, कि वो किस बेदर्दी का शिकार हुई है। उधर परिजन रात से ही परेशान थे कि बच्ची कहां गई। रात से ही पुलिस ढूंढ खोज में लगी थी। देर रात को किशोरी आंवलाचौकी गेट के पास मौजूद पेट्रोल पंप के पास मिली। पुलिस ने इंदिरानगर स्थित बरात घर के CCTV फुटेज खंगाले तो उसमें भी किशोरी दिख रही थी। सीसीटीवी फुटेज से ही पता चला कि किशोरी के साथ दिख रहा एक शख्स मूल चंद ही है। पुलिस ने मूल चंद को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही भूप सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। परिवार वाले सवाल पूछ रहे हैं कि गिरफ्तारी से क्या होगा ?


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home