उत्तराखंड में क्रिकेट एकेडमी खोलेंगे युवराज सिंह ! खुद बताई अपने दिल की बात
Mar 12 2018 4:51PM, Writer:कपिल
युवराज सिंह एक ऐसे खिलाड़ी जिन्हें क्रिकेट के मैदान के साथ साथ असल जिंदगी का भी फाइटर कहा जाता है। क्रिकेट के मैदान पर 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ के साथ उनकी बहस हुई तो अगले ओवर की 6 की 6 गेंदों को हवाई रास्ते से बाउंड्री के पार पहुंचा दिया था। मैदान पर उन्होंने एक फाइटर वाली इमेज बनाए रखी। जिंदगी का एक ऐसा दौर भी आया, जब युवराज को ब्रेन कैंसर हो गया था। वो इस बीमारी से लड़े और असल जिंदगी के भी फाइटर बन गए थे। इसके बाद युवराज ने लोगों के कैंसर का दर्द जाना और कैंसर पीड़ितों के लिए ‘’Yes you we can (युवी कैन)’’ नाम की संस्था बनाई थी। इसके साथ ही बच्चों का करियर क्रिकेट में बनाने के लिए उन्होंने अलग अलग जगह एकेडमी भी खोली। अब अगर सब कुछ ठीक रहा तो युवराज एक नई क्रिकेट एकेडमी खोलने जा रहे हैं। इसकी इच्छा उन्होंने खुद जताई है। इस बार युवी उत्तराखंड में एक क्रिकेट एकेडमी खोलना चाहते हैं।
यह भी पढें - उत्तराखंड की बेटी ने दिखाया दम, 6 मैचों में दागे 10 गोल, प्रोफेशनल फुटबॉल लीग से आया बुलावा
यह भी पढें - रुद्रप्रयाग के अंगद बिष्ट ने बढ़ाया देवभूमि का मान, सुपर फाइट लीग के सेमीफाइनल में पहुंचे
उनका कहना है कि इससे उत्तराखंड की प्रतिभाओं को क्रिकेट में अपना जौहर दिखाने का मौका मिलेगा। रविवार को पुरोला तहसील में स्पोर्ट्स प्रीमियर लीग के समापन समारोह में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। युवराज का साफ तौर पर कहना है कि उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इस वक्त जरूरत है कि ऐसे प्रतिभाओं को निखाकर सामने लाया जाए। उनका कहना है कि उत्तराखंड की क्रिकेट प्रतिभाओं को सच में एक बड़े मंच की दरकार है। उत्तराखंड के युवाओं के बारे में उन्होंने कहा कि इन युवाओं के जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है। इस दौरान ही युवराज ने कहा कि वो उत्तराखंड की प्रतिभाओं को निखारने के लिए यहां एक क्रिकेट एकेडमी खोलना चाहते हैं। उन्होंने ऋषभ पंत, मनीष पांडे का उदाहरण दिया और कहा कि पहाड़ के युवा को सही मंच मिले तो हर युवा एक अलग मुकाम हासिल कर सकता है।
यह भी पढें - Video: रुद्रप्रयाग के चिंग्वाड़ गांव का बेटा, इंटरनेशनल फाइटिंग में करेगा भारत का प्रतिनिधित्व
यह भी पढें - उत्तराखंड के किसान की बेटी ...कम उम्र में ही फतेह किया शिखर... मनोहर पर्रिकर कर चुके हैं सम्मानित
युवराज ने युवाओं से कहा कि आज के दौर में खेल हर किसी के करियर का अहम हिस्सा है। 36 साल के युवराज की शादी पिछले ही साल हुई है। उन्होंने अब तक कुल मिलाकर 306 वनडे मैच खेले हैं। इनमें 14 शतक और 52 अर्धशतकों की बदौलत युवी ने 8701 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 40 टेस्ट मैच खेले हैं। टेसल्ट मैचों में उन्होंने 3 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी में युवराज ने अपना हुनर दिखाया है। 304 वनडे मैचों में उन्होंने 11 विकेट अपने नाम किए हैं। टी-20 करियर में युवराज ने भारतीय टीम को कई यादगार जीत दिलाई हैं। बच्चों को क्रिकेट से जोड़ने के लिए युवराज सिंह चंडीगढ़ में क्रिकेट एकेडमी भी चलाते हैं। अब उन्होंने अपनी इच्छा जताई है कि वो उत्तराखंड में एक क्रिकेट एकेडमी खोलना चाहते हैं। देखना है कि आगे क्या होता है।