image: Motor boat trapped in tehri lake

Video: टिहरी बांध में उठा तूफान, झील में फंसी 30 यात्रियों से भरी बोट, मची चीख-पुकार !

Mar 16 2018 9:49AM, Writer:कपिल

एशिया के सबसे बड़े बांध में शुमार है टिहरी बांध। कई बार इस बांध के लिए कई तरह की भविष्यवाणियां की गई हैं। 2006 में ही भूगर्भ शास्त्रियों ने एक रिपोर्ट पब्लिश की थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि टिहरी बांध के कई किलोमीटर नीचे प्लेट्स कभी भी खिसक सकती हैं। खैर इस रिपोर्ट के इतर मौसम ने एक बार फिर से टिहरी झील में अपना रंग दिखा दिया। मौसम खराब होने की वजह से टिहरी बांध की झील में गुरुवार की शाम को तेज़ लहरें उठी। इस दौरान कोटी कॉलोनी से रौलाकोट जा रही मोटर बोट झील के बीचों-बीच फंस गई। बोट में 30 यात्री सवार थे और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वो दिल दहला देने वाला मंजर था। वो तो चालक की बहादुरी और सूझ-बूझ थी, जो उसने जैसे-तैसे कर बोट को एक किनारे पर पहुंचा दिया।

यह भी पढें - Video: देवभूमि में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 12 लोगों की मौत से मातम !
यह भी पढें - उत्तराखंड के कुंवारी गांव में हो रही है पत्थरों की बारिश, खेतों में पड़ी दरारें, खतरे में 400 लोग !
वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से लोग बेतहाशा बोट से निकलकर भाग रहे हैं। आपको बता दें कि कोटी कॉलोनी से प्रतापनगर के रौलाकोट गांव जाने के लिए मोटरबोट की एकमात्र साधन है। यहां शाम के 5 बजे आखिरी बोट चलती है। गुरुवार को भी कोटी कॉलोनी से शाम के पांच बजे एक मोटरबोट रौलाकोट के लिए रवाना हुई। कोई नहीं जानता था कि एक बड़ा तूफान उनका इंतजार कर रहा है। जैसे ही बोट पानी के बीच में पहुंची तो लहरें उठना शुरू हो गई। इस नजारे की तो किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। बोट डगमगाने लगी, यहां तक कि बोट पलटने लग गई थी। चालक और यात्रियों में हड़कंप मच गया। चीख पुकार मची। लेकिन वो तो भला हो चालक का, जिनकी सूझबूझ से बोट जैसे-तैसे किनारे पर पहुंच गयी। बोट किनारे लगी, तो कुछ देर तक लोग मौसम के साफ होने का इंतजार करने लगे।

यह भी पढें - उत्तराखंड: 3 साल में 35 तेंदुओं की मौत, वैज्ञानिकों ने ढूंढी रहस्यमय बीमारी, दुनिया हैरान
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड...गंगा नदी में फंसा हाथी, तो वन विभाग ने दिखाई दिलेरी...हिम्मत को सलाम
देर शाम को तूफान रुका और तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच खबर तो ये भी है कि कुछ लोगों ने लाइफ जैकेट भी नहीं पहनी थी। लाइव हिंदुस्तान द्वारा तैयार किया गया ये वीडियो भी जरूर देखिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home