Video: ‘फ्योंलड़िया’ के बाद किशन महिपाल का एक और धमाल, देखिए...लॉन्च हुआ प्रोमो
Mar 16 2018 11:04AM, Writer:आदिशा
ये बात भी सच है कि किशन महिपाल उत्तराखंड में अपने गीतों से एक अलग ही छाप छोड़ रहे हैं। गढ़वाली, कुमाऊंनी हर तरह के गीतों को गाकर उन्होंने अपने दर्शकों के दिल में अलग ही जगह बनाई है। उनका गीत फ्योंलड़िया उत्तराखंड के सुपरहिट और सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाले गीतों में शुमार है। फ्योंलड़िया के बाद किशन महिपाल एक और धमाका करने जा रहे हैं। हाल ही में उनका एक गीत आया था फ्योंली चुनरी। गीत के बोल शानदार हैं, जिन्हें गंभीर डमरीज ने लिखा है। सुभाष पांडे और रंजीत शर्मा ने इस गीत में रिदम देने का काम किया है। गीत को किशन महिपाल ने गाया और संगीत भी दिया है। वैसे आपको बता दें कि किशन एक बेहतरीन डायरेक्टर भी हैं। पहाड़ों की खूबसूरती को वीडियो के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने में उनका कोई सानी नहीं है।
यह भी पढें - Video: खूबसूरत उत्तराखंड के दो बेहतरीन गायक...पेश किया आपकी यादों से जुड़ा ये गीत
यह भी पढें - Video: पहाड़ के हुनरमंद युवा ने पेश किया खूबसूरत गढ़वाली गीत, सोशल मीडिया पर वायरल
किशन महिपाल बद्रीनाथ के इन्द्रधारा गांव से ताल्लुक रखते हैं। उत्तराखण्ड के पारंपरिक और स्थानीय लोकगीतों को उन्होंने अपनी आवाज के जरिए नई पहचान देने का काम किया है। ये ही वो कला है कि किशन आज उत्तराखंड की म्यूजिक इंडस्ट्री में अलग और सम्मानित जगह बनाए हुए हैं। गायक , गीतकार , निर्देशक औरप्रतिभाशाली कलाकार...हर रोल में किशन महिपाल फिट हैं।अकाउंट्स से M.Com और इकॉनमिक्स से M.A करने वाले किशन कॉलेज के दौर में स्टूडेंट लीडर भी रह चुके हैं। संगीत से जुड़ाव उन्हें एक अलग दुनिया में ले आय़ा। फ्योंलडिया गीत गाया तो आसमान की बुलंदियों पर पहुंच गए। आज किशन का नाम ही उत्तराखंड में काफी है। अब किशन बेहद ही खूबसूरत गीत फ्योंली चुनरी का वीडियो भी आपके सामने लाने वाले हैं।
यह भी पढें - Video: गढ़वाली गीत गाकर बॉलीवुड के बादशाह का दिल जीता, पहाड़ियों ने कमाल कर दिया !
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड के युवाओं का बेमिसाल हुनर..होली पर पहाड़ी गीत और पहाड़ी रैप देखिए...गजब है
इस गीत को जितनी बार सुनिए, कानों को उतना ही अच्छा लगता है। इस गीत के जरिए इस बार किशन ने कुमाऊंनी पर फोकस किया है। बेहद ही शानदार प्रतिभा के धनी इस गायक की जितनी भी तारीफ करें, उतना कम है। उत्तराखंड को दिल में बसाए किशन देश और विदेशों में भी कई कॉन्सर्ट कर चुके हैं और हर जगह उन्होंने उत्तराखँड का नाम रोशन करने का ही काम किया है।