image: CM yogi adityanath father referred aiims from dehradun

Video: देहरादून से एम्स रेफर हुए योगी आदित्यनाथ के पिता, एयर एंबुलेंस से ले जाए गए!

Mar 16 2018 7:16PM, Writer:मीत

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता को दिल्ली के एम्स रेफर कर दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले वो देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत को देखते हुए अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम ने ये फैसला लिया है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीएम योगी के पिता को एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया गया है।इस बीच हिमालयन हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वाई एस बिष्ट ने मीडिया को कुछ खास बातें बताई हैं। उनका कहना है कि 12 मार्च को सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट को इस अस्पताल में लाया गया था। उस वक्त उन्हें गैस्ट्रो इंटाइटिस की शिकायत थी। इलाज के बाद उनकी ये परेशानी तो ठीक हो गई लेकिन एक और परेशानी सामने आ गई। आज सुबह सीएम योगी के पिता को अस्पताल से छुट्टी दी जानी थी। घर भेजने से पहले डॉक्टर्स की टीम ने उनका रिव्यू किया तो पता चला कि उनकी आंतों में भी कुछ परेशानी है।

यह भी पढें - देहरादून: योगी आदित्यनाथ के पिता जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती , अचानक बिगड़ी तबीयत
यह भी पढें - गढ़वाल राइफल के वीर सूबेदार, योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई, बॉर्डर पर तैनात
जौलीग्रांट अस्पताल के गैस्ट्रो सर्जन फिलहाल शहर से बाहर हैं, ऐसे में उन्हें स्पेशलिस्ट की देखरेख में दिल्ली के एम्स अस्पताल रेफर करने का फैसला लिया गया। इससे पहले राज्य के सीएम ने भी आनंद सिंह से मुलाकात की थी। सीएम के कहने पर ही दून मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर विपुल कंडवाल भी सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का चेकअप करने जौलीग्रांट अस्पताल में पहुंचे थे। डॉक्टर कंडवाल ने भी सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट को दिल्ली के एम्स अस्पताल में रेफर करने की बात कही थी। आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ के पिता पौड़ी के पंचूर गांव में रहते हैं, वहीं योगी का जन्म भी हुआ था। देहरादून के एक डॉक्टर भी उनके साथ हैं। दिल्ली के एम्स अस्पताल को इस बारे में पहले से ही खबर दी गई है जिससे वहां इलाज के दौरान कोई भी परेशानी ना आए।

यह भी पढें - योगी आदित्यनाथ को याद आया अपना पहाड़, पिता से मुलाकात कर आंखें भर आई !
यह भी पढें - उत्तराखंड में चाय की दुकान चलाती हैं योगी आदित्यनाथ की बहन, भाई के लिए भावुक संदेश
12 मार्च को आनंद सिंह बिष्ट को पौड़ी से रेफर किया गया था और हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। बताया गया था कि शुरुआत में उन्हें डिहाईड्रेशन की शिकायत थी। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जब किसी को डिहाइड्रेशन की परेशानी हो जाती है, तो उस वक्त शरीर में तरल पदार्थ पर्याप्त मात्रा में नहीं होते। देखिए लाइव हिंदुस्तान का ये वीडियो और जानिए कि डॉक्टर्स क्या कह रहे हैं।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home