image: Yuzvendra chahal may get married to dehradun kanishka kapoor

देहरादून की बेटी बनेगी स्टार क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल की दुल्हन, जल्द होगी शादी !

Mar 19 2018 4:16PM, Writer:कपिल

भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बॉ़लीवुड का रिश्ता काफी पुराना है। वक्त पर दिखता रहा है कि भारतीय टीम के सितारे बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी करते हैं। चाहे आप बात विराट कोहली की करें, या फिर हरभजन सिंह की करें, चाहे आप बात युवराज सिंह की करें या फिर जहीर खान की। लेकिन अब एक और इंडियन बॉलर एक खूबसूरत एक्ट्रेस की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गया है। अब खबर आ रही है की टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल भी एक अभिनेत्री से शादी करने जा रहे हैं। इस लड़की का नाम है तनिष्का कपूर। तनिष्का देहरादून की रहने वाली हैं। यजुवेंद्र चहल टीम इंडिया के उभरते हुए स्पिनर हैं, जो हरियाणा के रहने वाले हैं। आईपीएल में उनकी गेंदबाजी को देखकर बीसीआई सलेक्शन कमेटी काफी प्रभावित हुई थी। तनिष्का कपूर ने कन्नड़ फिल्मों में काम करती हैं। कई बार तनिष्का और यजुवेंद्र को साथ साथ भी देखा गया है।

यह भी पढें - पहाड़ की बेटी: पहले नेशनल लेवल पर जीते मेडल, अब वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया पहुंची
यह भी पढें - उत्तराखंड की बेटी के फैन बने धोनी, ये भी देश को वर्ल्ड कप दिलाएगी...रच दिया इतिहास
बताया जाता है कि आईपीएल के दौरान ही यजुवेंद्र और तनिष्का की मुलाकात हुई थी। तब से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं। कई बार दोनों को एक साथ भी देखा गया। अब ये खबरें आ रही हैं कि जल्द ही तनिष्का और यजुवेंद्र शादी के बंधंन में बंधने वाले हैं। तनिष्का जन्म 16 अप्रैल 1994 को हुआ था। तनिष्का का परिवार इसके बाद मुंबई से कर्नाटक शिफ्ट हो गए थे। बैंगलुरु में तनिष्का 16 सालों से रह रहीं थीं। इसके बाद उन्होंने अपना आशियाना देहरादून में चुना। 2015 में तनिष्का ने तेलुगु फिल्म उप्पी-2 के साथ फिल्मी पर्दे पर डेब्यू किया था। वो अब तक कई कन्नड़ फ़िल्मों में काम कर चुकी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौर पर है, जहां रोहित शर्मा की कप्तानी में निदाहास ट्राई सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया। यजुवेंद्र ने अब तक कुल मिलाकर 23 वनडे मैच खेले हैं। इन 23 मैचों में उन्होंने 43 विकेट अपने नाम किए हैं।

यह भी पढें - बधाई: चमोली के सगर गांव का बेटा...कॉमनवेल्थ गेम्स में जाने वाला उत्तराखंड का पहला एथलीट
यह भी पढें - उत्तराखंड में क्रिकेट एकेडमी खोलेंगे युवराज सिंह ! खुद बताई अपने दिल की बात
18 मार्च को खेले गए बांग्लादेश के खिलाफ फाइनल मैच में उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। यजुवेंद्र ने अब तक 21 टी-20 मैच खेले हैं और इनमें 35 विकेट अपने नाम किए हैं। यजुवेंद्र और तनिष्का के बारे में कहा जा रहा है कि जल्द ही ये दोनों शादी करेंगे और कनिष्का के दून स्थित आशियाने में इस शादी का बड़ा समारोह किया जाएगा। हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक रूप से अभी तक कोई ऐलान नहीं किया गया है। हरियाणा के इस गेंदबाज ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु जैसी टीमों के साथ खेला है। वहां उनके प्रदर्शन को देखकर ही उनका सलेक्शन टीम इंडिया में किया गया था। आईपीएल के दौरान ही यजुवेंद्र की मुलाकात कनिष्का से हुई थी। इसके बाद से कहा जा रहा है कि ये इंडियन बॉलर भी एक बॉलीवुड की हसीना की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गया है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home