image: Rajinikanth wants to make new film based on uttarakhand

उत्तराखंड से प्रभावित हैं मेगास्टार रजनीकांत, पहाड़ के लोगों की जिंदगी पर फिल्म बनाएंगे !

Mar 19 2018 7:35PM, Writer:प्रीती

बॉ़लीवुड के मेगास्टार रजनीकांत के बारे में कहा जाता है, जीवन में वो किसी भी ऐसे पल को नहीं भूलते, जहां से उन्हें प्रेरणा मिली हो। जीवन में पारंपरिक मूल्यों को ही धरोहर मानने वाले रजनीकांत कई बार ऐसे उदाहरण पेश कर चुके हैं, जो हर किसी के लिए प्रेरणादायक साबित होते हैं। इस वजह से ही उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का मेगास्टार कहा जाता है। अब रजनीकांत अब एक बड़ा काम करने जा रहे हैं। वो अब एक ऐसी फिल्म तैयार करने की सोच रहे हैं, जो लीक से एकदम हटकर हो। दरअसल रजनीकांत हाल ही में उत्तराखंड की सैर करने आए। उन्होंने यहां योग और ध्यान के जरिए आंतरिक सुख हासिल किया। खबर है कि रजनीकांत ने फैसला किया है कि उत्तराखंड में पहाड़ के लोगों पर और उनकी कठिन जीवनशैली पर एक फिल्म बनाई जाए। रजनीकांत इससे पहले भी कई बार उत्तराखंड आ चुके हैं। कई बार उनसे सवाल भी पूछे गए हैं कि क्या वो यहां के जीवन से आधारित कोई फिल्म बनाना चाहेंगे।

यह भी पढें - Video: फिलहाल उत्तराखंड में ही रहेंगे रजनीकांत, यहां खुश हैं...अपने पहाड़ी दोस्त से मिलेंगे
यह भी पढें - Video: ‘फ्योंलड़िया’ के बाद किशन महिपाल का एक और धमाल, देखिए...लॉन्च हुआ प्रोमो
रजनीकांत अब इसके लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। वो अलग बात है कि रजनीकांत राजनीति में भी कदम रखने जा रहे हैं। लेकिन इस दौरान उन्होंने साफ भी किया है कि वो राजनीति के साथ साथ फिल्मों में काम करते रहेंगे। बात साफ है कि रजनीकांत ने कलाकारी से खुद को अलग नहीं किया है। फिल्मी दुनिया के इस सबसे बड़े खिलाड़ी के दिमाग में अब विचार है कि पहाड़ों पर आधारित एक फिल्म बने। पहाड़ से रू-ब-रू होकर ही उन्होंने ये फैसला लिया है। रजनीकांत ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि पहाड़ की खूबसूरती से वो पहले से ही वाकिफ हैं। यहां की वादियां और नैसर्गिक सौंदर्य से वो अच्छी तरह परिचित हैं। उन्होंने इस बीच पहाड़ के लोगों का कठिन जीवन और सरल व्यवहार देखा है। रजनीकांत कहते हैं कि पहाड़ में रहने वाले लोग देवों की तरह हैं और बेहद ही मेहनतकश हैं। इस वजह से वो एक फिल्म इन लोगों के लिए समर्पित करना चाहते हैं।

यह भी पढें - Video: पहाड़ के हुनरमंद युवा ने पेश किया खूबसूरत गढ़वाली गीत, सोशल मीडिया पर वायरल
यह भी पढें - देवभूमि की वादियों में श्रद्धा कपूर, सिंगोरी का स्वाद चखा और दुनिया को बताई इसकी खासियत
रजनीकांत द्वाराहाट से महावतार गुफा तक करीब 20 किलोमीटर पैदल चले थे। इस दौरान उन्होंने यहां योग भी किया। रजनीकांत बताते हैं कि जब वो रास्ते में जा रहे थे तो इस दौरान उन्होंने एक महिला को सिर पर लकड़ियां ले जाते देखा। उनका कहना है कि वो एक फिल्म के जरिए स्थानीय लोगों के जीवन से दुनिया को रू-ब-रू करवाना चाहते हैं। वैसे देखा जाए तो ऐसा पहली बार होगा जब रजनीकांत इस तरह का काम करेंगे। आज तक रजनीकांत फिल्म इंडस्ट्री को ना जाने कितनी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। उनके लिए कहा जाता है कि उनका इंडस्ट्री में नाम ही काफी है। इसके बाद भी रजनीकांत जमीन से जुड़ें हैं, वो अपनी जड़ों को किसी भी हाल में नहीं भूलते और ये ही उनकी सबसे बड़ी खासियत है। अब मेगास्टार रजनीकांत एक बड़ा काम करने जा रहे हैं और देखना है कि आगे क्या होता है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home