image: Shahid kapoor in dehradun with family

उत्तराखंड में खुश हैं शाहिद कपूर, अपनी पत्नी और बेटी को भी साथ लाए, इन जगहों पर ले जाएंगे

Mar 20 2018 6:36PM, Writer:मनीषा

शाहिद कपूर का नाम बॉलीवुड के उन एक्टर्स में लिया जाता है, जो मेहनती हैं और अपने रोल के लिए पूरी जी-जान लगा देते हैं। हाल ही में आई फिल्म पद्मावत में उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में अलग ही जगह बनाई। हैदर, उड़ता पंजाब, मौसम और ना जाने कितनी ऐसी फिल्में हैं, जिनमें शाहिद अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी है। दरअसल शाहिद आजकल उत्तराखंड में फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग पहले टिहरी और इसके बाद देहरादून में शुरू हुई। दूसरे फेज़ की शूटिंग के लिए अभिनेता शाहिद भी देहरादून पहुंच गए। लेकिन इस बार खास बात ये रही कि वो अपने साथ अपनी पत्नी मीरा और बेटी मीशा को भी साथ लेकर आए हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर वो अपने परिवार के साथ उतरे। शाहिद को उत्तराखंड इतना भा गया है कि अपने परिवार को भी अपने साथ लेकर आए हैं।

यह भी पढें - पहाड़ी Rocks: ’बल’ शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर भी ’बल’ लगाने लग गए, देवभूमि को प्रणाम
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड के सैनिकों को उदित नारायण का सलाम, दिल को छू लेने वाला पहाड़ी गीत गाया
देहरादून के एक होटल में उन्होंने अपने परिवार को ठहराया और फिल्म की शूटिंग के लिए ऋषिकेश रवाना हो गए। शाहिद की पत्नी मीरा और उनकी बेटी मीशा फिलहाल यहीं रुकेंगे और कई जगह घूमने जाएंगे। शाहिद ने परिवार को यहां खूबसूरती के बारे में बताया है। इस वजह से मीरा और मीशा अब ऋषिकेश, मसूरी, नरेंद्रनगर, टिहरी और कई जगहों पर घूमने के लिए जाएंगे। यहां की खूबसूरती को देखकर देश और दुनिया से आने वाले सैलानी आकर्षित होते हैं। ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की ऋषिकेश में शूटिंग हुई। मुनिकीरेती क्षेत्र में इस फिल्म के कुछ सीन फिल्माए गए हैं। मुनिकीरेती रामझूला पुल के पास इस फिल्म का सेट तैयार किया गया है। इस फिल्म के लिए शाहिद ने खास तौर पर गढ़वाली भाषा सीखी है। टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में फिल्म की अधिकांश शूटिंग पूरी कर ली गई है।

यह भी पढें - उत्तराखंड से प्रभावित हैं मेगास्टार रजनीकांत, पहाड़ के लोगों की जिंदगी पर फिल्म बनाएंगे !
यह भी पढें - उत्तराखंड में अपनी बाकी जिंदगी बिताएंगे शक्ति कपूर, इसलिए श्रद्धा कपूर पहाड़ों में खुश हैं !
इस फिल्म में शाहिद एक स्थानीय लड़के का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में शाहिद और श्रद्धा पहाड़ी युवक-युवती का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में श्रद्धा ललिता नौटियाल के किरदार में नजर आएंगी। इसके अलावा शाहिद कपूर पहाड़ी युवक की भूमिका में हैं, जो पेशे से वकील है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने तक एक पहाड़ी लड़के को साथ में रखा गया है। वो ही श्रद्धा को और शाहिद को स्थानीय भाषा सिखा रहे हैं। 13 मार्च से इस फिल्म की शूटिंग दून में शुरू हुई। इस फिल्म निर्देशक श्रीनारायण सिंह का कहना है कि 9 फरवरी से नई टिहरी, बौराड़ी में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। खास बात ये है कि इस फिल्म में अब तक 175 लोकल कलाकारों को भी मौका दिया गया है। इस बीच इस टिहरी झील में श्रद्धा कपूर ने अजय देवगन की तरह स्टंट दिखाया। हालांकि इस बार विजयपथ की तरह दो बाइक्स नहीं बल्कि दो नावों का इस्तेमाल किया गया था। श्रद्धा ने दो नावों में पैर रखकर झील में शूटिंग की।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home