Video: बल जिकुड़ी धक्क्क हो जाएगी! गुंजन डंगवाल का ये बेहतरीन गढ़वाली गीत सुनिए
Mar 20 2018 9:30PM, Writer:दीपिका
गुजन डंगवाल...उत्तराखंड के इस सितारे को जितना बड़ा मंच मिलना चाहिए था, शायद वो अभी तक नहीं मिला। आप इनका कोई भी गीत सुन लीजिए, कानों और आंखों को काफी अच्छा लगेगा। ये पहाड़ी गीत भी जरा अलग है, जरा हटकर। पर यकीन मानिए आपको अच्छा लगेगा कि पहाड़ के ये संगीतकार लगातार अपने गीतों में नए बोल के साथ नए प्रयोग कर रहे हैं। गाने का नाम ही आपको जरा हटके लगेगा। ये है ‘’By chance धड़क धक जिकुड़ी मां’’। इस गीत में एडिटिंग और गायकी का काम गुंजन डंगवाल ने ही किया है। श्रीजन और मनीषा ने इसमें बेहतरीन एक्टिंग की है। अरुण फरासी का डायरेक्शन और रज्जी गुसाईं का कैमरावर्क कमाल का है। खास बात ये है कि कुछ नए और हटकर लिरिक्स आपको इसमें नजर आएंगे। 4 मिनट 36 सेकंड का ये गढ़वाली गीत आपको झूमने पर मजबूर कर देगा।