Video: पहाड़ की बेटी-ब्वारियों को समर्पित खूबसूरत गीत, सुनिए और उनका दर्द जानिए
Mar 22 2018 12:05PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड की बेटी--चेली-ब्वारियां, यानी पहाड़ की असल ताकत। दुनिया में क्या चल रहा है, उसे कोई फिक्र नहीं। अपने घर आंगन, चूल्हा-चौका और गाय-भैंसों की उसे फिक्र है। वक्त आने पर वो सौम्य दुर्गा का स्वरूप है तो मुश्किल हालातों में लड़ने के लिए वो काली का स्वरूप है। कठिन और दुर्गम हालातों में अगर आज किसी ने पहाड़ की मर्यादा और परंपराओं को जिंदा रखा है, तो वो पहाड़ की बेटी-ब्वारी ही हैं। अपने भीतर ना जाने कितनी पीड़ा और कितनी वेदना समेटे हुए है पहाड़ की बेटी-ब्वारियां, इसके बाद भी चेहरे पर वो मुस्कान हमेशा बनी रहती है। माथे पर शिकन नहीं होती और मेहनत करने से कभी घबराती नहीं। इसी धारणा को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रहने वाले गौरव पांडे ने एक बेहतरीन गीत पेश किया है। इस गीत के बोल हैं ‘पहाड़ की चेली’।
यह भी पढें - Video: ‘फ्योंलड़िया’ के बाद किशन महिपाल का एक और धमाल, देखिए...लॉन्च हुआ प्रोमो
यह भी पढें - Video: बल जिकुड़ी धक्क्क हो जाएगी! गुंजन डंगवाल का ये बेहतरीन गढ़वाली गीत सुनिए
शब्दों पर जाएंगे, संगीत पर जाएंगे, तो आपको अच्छा लगेगा और मन में पहाड़ की बेटियों के लिए और भी ज्यादा सम्मान जागेगा। गीत में बताया गया है कि किस तरह से खुद की भूख को भूलकर पहाड़ के बेटी-ब्वारी सबसे पहले अपने परिवार का पेट भरती है। बाद में दो सूखी रोटी ही मिल जाए तो वो बहुत है। गांव में हर काम में हाथ बंटाना, गाय भैंसों को देखना, पति के हर काम में साथ देना, परिवार का ध्यान रखना, बच्चों को संभालना, घास के लिए जंगल में जाना...सच कहें तो आज शहर में आलीशान जिंदगी जी रहे लोगों के लिए ये सारे काम नामुमकिन जैसे हैं। यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता यानी जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवता खुद निवास करते हैं। अगर आपकी जन्मभूमि उत्तराखंड है, तो आप खुद को सौभाग्य शाली समझें, क्य़ोंकि यहां बेटियों और नारियों का सम्मान ही सर्वोपरि है।
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड के सैनिकों को उदित नारायण का सलाम, दिल को छू लेने वाला पहाड़ी गीत गाया
यह भी पढें - उत्तराखंड से प्रभावित हैं मेगास्टार रजनीकांत, पहाड़ के लोगों की जिंदगी पर फिल्म बनाएंगे !
गौरव पांडे को इस गीत के लिए शुभकामनाएं, हिमानी कब्डवाल की कलाकारी अच्छी है। गिटार पर दीपक बोरा ने अचाछ साथ दिया है। Daajyu's Den (दाज्यू डेन) की तरफ से इस बेहतरीन पेशकश को अपने दिल में जरूर रखें। गौरव पांडे की जितनी तारीफ करें, उतना कम है। पहाड़ में रहकर पहाड़ के लिए वो अद्भुत काम कर रहे हैं।