Video: पहाड़ का ‘नायक’, उत्तराखंड के इस निडर अधिकारी की हर जगह तारीफ !
Mar 23 2018 11:36AM, Writer:आदिशा
उत्तराखंड के लिए अच्छी बात क्या है ? अच्छी तबात है इस राज्य में काम कर रहे कुछ ऐसे अधिकारी, जो लगातार अपने कामों से जनता के दिलों में जगह बना रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही अधिकारी के बारे में बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं टिहरी जिले की। टिहरी जिले के प्रतापनगर के कई गांव ऐसे हैं, जहां सरकारी योजनाओं में धांधली की बातें सामने आ रही हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन अब सख्त हो गया है। खास बात ये है कि इस जिले के मुख्य विकास अधिकारी यानी सीडीओ ने इस मामले में सख्ती दिखाई है। इस वजह से ग्रामीणों में एक उम्मीद जगी है। सीडीओ ने जब नो टॉलरेंस की नीति अपनाई और एक एक कई मामलों का खुलासा किया तो गांव वालों की उम्मीदें जगी। आज आलम ये है कि गांव के लोग अपनी अपनी परेशानियों को लेकर इनके पास ही आ रहे हैं।
यह भी पढें - DM दीपक रावत की ताबड़तोड़ कार्रवाई, बेईमानों के बुरे दिन आ गए !
यह भी पढें - कपाट खुलने से पहले ही केदारनाथ आ रहे हैं पीएम मोदी, डीएम मंगेश घिल्डियाल तैयार हैं !
सीडीओ आशीष भटगाई आज के वक्त में इस जिले के लोगों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। हम जो वीडियो आपको दिखा रहे हैं, उसके जरिए आपको ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर गांव वालों का भरोसा वो किस तरह से जीत रहे हैं। हाल ही में प्रतापनगर ब्लॉक के कोर्दी गांव में अलग अलग योजनाओं के लिए फंड मिला था। इस फंड में ही घपला सामने आ गया। ये खबर जब टिहरी के सीडीओ आशीष भटगाई तक पहुंची, तो तुरंत जांच बैठाई गई। ग्राम प्रधान और सरकारी कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया। आरोप ये था कि ये सभी जनता से काम के एवज में पैसे लिया करते थे। इसके बाद एक और मामला प्रतापनगर के रौलाकोट में सामने आया। सरकारी योजनाओं से करवाये जा रहे कामों में धांधली सामने आई। सीडीओ तक ये शिकायत की गई और तुरंत कार्रवाई भी हुई।
यह भी पढें - Video: DM दीपक रावत की तेज-तर्रार कार्रवाई देखिए, एक सेंटर पर छापा मारा तो दंग रह गए
यह भी पढें - केदारनाथ में भारी बर्फबारी, लेकिन डीएम मंगेश घिल्डियाल ने पेश की हौसले की मिसाल
खबर मिली कि महिला प्रधान के दस्तखत भी महिला के पति खुद कर देते हैं, ये नियमों के खिलाफ है। सीडीओ की तरफ से इसकी जांच करवाई जा रही है। सीडीओ टिहरी आशीष भटगाई का कहना है कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। अब आप भी ये वीडियो जरूर देखिए।