image: International airport in uttarakhand

उत्तराखंड में बनेगा पहला इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 2 मिनट में जानिए इसकी हाईटेक खूबियां

Mar 23 2018 2:13PM, Writer:दीपिका

उत्तराखंड को पहले इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात..ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में ये अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बन रहा है। खास बात ये है कि ये उत्तराखंड का पहला अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट होगा। ये एयरपोर्ट 1500 एकड़ जमीन पर तैयार किया जा रहा है । इसे भारतीय सेना और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण संयुक्त रूप से तैयार कर रहे हैं। ये भी साफ हो गया है कि इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल सेना भी करेगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा इस एयरपोर्ट को तैयार करने के आदेश दे दिए गए हैं। इसके बाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने भूमि के लिए सर्वे भी शुरू कर दिया है। सर्वे की टीम ने इस बारे में कुछ खास बातें बताई हैं। सर्वे टीम के मुताबिक रामपुर रोड में रेलवे फाटक के पास राजमार्ग से सटी हुई जमीन सबसे उपयुक्त है। बताया गया है कि इस इलाके में 1500 एकड़ जमीन खाली है। इसी जमीन में हल्दी नदी के अलावा एक और भी नदी है।

यह भी पढें - देहरादून से पंतनगर अब सिर्फ 20 मिनट, 25 मार्च से शुरू होगी 500 रुपये वाली हवाई यात्रा
यह भी पढें - पौड़ी गढ़वाल का सपूत, संसद में उठाएगा उत्तराखंड की आवाज
इस बारे में सिचांई विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। नदी और इसमें पानी की मात्रा के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। खास बात ये भी है कि इस जगह में ही पंतनगर हवाई अड्डे को भी शिफ्ट किया जाएगा। इस बारे में कुछ और भी खास बातें हैं। सबसे खास बात ये है कि इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल सेना द्वारा भी किया जाएगा। काफी वक्त पहले से सेना इस क्षेत्र में एक बड़ा हवाई अड्डा बनाना चाह रही थी। ऐसा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तैयार हो रहा है, जहां एयर फोर्स के विमान और फाइटर जेट भी उड़ान भर सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि सामरिक दृष्टि से चीन की हर चालाकी पर भी नजर रखी जा सकेगी। डोकलाम के बाद से चीन खामोश नहीं बैठा है, वो भारत के पहाड़ी क्षेत्रों से घुसपैठ की कोशिश में जुटा है। इस वजह से भी इस एयरपोर्ट को तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके लिए अब तक सेना को जमीन नहीं मिल रही थी।

यह भी पढें - उत्तराखंड की बेटी को नारी शक्ति पुरस्कार, राष्ट्रपति और पीएम मोदी का सलाम
यह भी पढें - चार धाम रेल नेटवर्क से जुड़ी खुशखबरी, 2024 का लक्ष्य तय, रेलवे सुरंग बनाएगी रिकॉर्ड
रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग से सटे इलाके में 1000 से 1500 एकड़ में एयरपोर्ट तैयार किया जाएगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इस एयरपोर्ट के लिए अनुमति मिल गई है। इसके बाद जिला प्रशासन के साथ जमीन चिन्हित कर दी गई है। की गई है। पंतनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर एसके सिंह ने अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में कहा है कि ये उत्तराखंड का पहला इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा और इस एयरपोर्ट को सेना की मदद से बनाया जाएगा। उधर उधमसिंह नगर के डीएम नीरज खैरवाल ने भी इसी अखबार दिए गए बयान में कहा है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आदेश के बाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यहां सर्वे कर रहा है। उनका कहना है कि रामपुर रोड के पास जमीन सुझाई है। इसके अलावा और भी जगह जमीन देखी जा रही है। कुल मिलाकर कहें तो ये अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बेहद अलग होगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home