image: Life story of poonam rana of uttarkashi

पहाड़ की बेटी...हौसला तोड़ देने वाले हालातों से लड़ी, अब दुनिया का सर्वोच्च शिखर फतह करेगी

Mar 23 2018 5:17PM, Writer:मीत

कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो दिल में जोश पैदा के लिए काफी होती हैं। खासतौर पर जब बेटियां ऐसी मिसाल पेश करती हैं, तो उन्हें बार बार सलाम करने का मन करता है। एक बेटी ऐसी भी है, जो अपने पिता की मौत से टूट गई थी, लेकिन उसने खुद को संभाला, मुश्किलों का पहाड़ चढ़ा और अब दुनिया का सबसे ऊंची चोटियों में शुमार एवरेस्ट फतह करने जा रही है। जी हां उस बेटी का नाम है पूनम राणा, जिनकी उम्र महज 20 साल है। उत्तरकाशी के नाल्ड गांव की इस बेटी ने जीवन में हर उस मुश्किल को पार किया, जो उसके रास्ते में बाधा बन रही थीं। अब इस बेटी ने दुनिया के सर्वोच्च शिखर की तरफ अपने कदम बढ़ाए हैं। जब पूनम छोटी थीं, तो उनके माता-पिता का निधन हो गया था। मुश्किलों का पहाड़ टूटना यहीं नहीं रुका था। दो साल पहले पूनम राणा के दो भाइयों की भी मौत हो गई थी। पूनम पूरी तरह से टूट गईं थी। जाहिर सी बात है कि परिवार पर अगर इस तरह से मुश्किलों का पहाड़ टूटे तो एक बेटी के आंसू नहीं थमते।

यह भी पढें - फैशन डिजाइनिंग छोड़ गाँव में शुरू किया बकरी पालन, आज लाखों रुपए है आमदनी
यह भी पढें - उत्तराखंड का सपूत, दिल्ली में मीडिया की नौकरी छोड़ी, अब मातृभूमि के लिए किया बड़ा काम
लेकिन खुद को संभालने के लिए इस बेटी ने आगे कदम बढ़ाए। जिंदगी में कभी हार ना मानने का जज्बा दिल में उफान मारता रहा। इसके बाद कुछ अलग हुआ। पर्यटन व्यवसायी दिपेंद्र पंवार ने इस दौरान पूनम का परिचय बछेंद्री पाल से करवाया। इसके बाद बछेंद्री पाल ने पूनम का हौसला बढ़ाया। जिंदगी में एक महान शख्सियत का साथ मिलना, भगवान का साथ मिलने से कम नहीं था। इसके बाद पूनम के हौसलों को नई उड़ान मिली। पहाड़ की ये बेटी पहाड़ जैसे बाधाओं को एक एक कर पार करने लगी थी। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनरिंग से पूनम ने बेसिक और एडवांस कोर्स किया। इसके बाद उन्होंने एव रेस्ट बेस कैंप तक ट्रैकिंग की थी। इसके साथ ही ग्योखोरी, काला पत्थर, स्पीती, रुद्रगैरा, कनामो जैसे शिखरों पर पूनम ने सफल आरोहण किया। पूनम के हौसले को देखते हुए टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन ने उन्हें एवरेस्ट के अभियान के लिए चुना।

यह भी पढें - देवभूमि का लाल...दुबई में एक पहाड़ी को बचा लिया, वॉट्सऐप पर सिर्फ एक मैसेज मिला था
यह भी पढें - उत्तराखंड की दिव्या रावत ने वो काम कर दिखाया, जो देश में पहली बार हुआ है
इससे पहले पूनम प्री-एव रेस्ट अभियान में हिस्सा ले चुकी हैं। उन्होंने दक्षिणी अमेरिका के सबसे ऊंचे पर्वत एकांकागुआ पर चढ़ाई की थी। हालांकि इस दौरान एक बर्फीले तूफान की वजह से वो इस पर आरोहण नहीं कर पाई। हालांकि इस दौरान उन्होंने पर्वतारोहण की बारीकियां और चुनौतियों से लड़ना सीखा और ये सब सीखकर वापस लौट आईं। अब गुरुवार को विभिन्न संगठनों ने फ्लैग ऑफ कर पूनम को एवरेस्ट आरोहण के लिए रवाना किया। जिंदगी में तमाम परेशानियों से लड़ते हुए उन्होंने अपनी जिंदगी की हर बाधा को पार किया। बछेंद्री पाल के नेतृत्व में ये और भी ज्यादा मजबूत हुईं और अब दुनिया के सर्वोच्च शिखर को पार करने के लिए तैयार हैं। देशभर में पूनम के इस हौसले की तारीफ हो रही है। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से पहाड़ की इस बेटी को हार्दिक शुभकामनाएं...फतह कर के ही आना।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home