उत्तराखंड की बेटी ने वर्ल्ड कप में जीता गोल्ड मेडल, पहाड़ के लिए गौरवशाली पल
Mar 25 2018 10:35AM, Writer:कपिल
ये उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। पहाड़ की बेटी अपने पिता की राह पर चली और गोल्ड मेडल जीतकर लाई है। जी हां पहले पिता ने देवभूमि का मान बढ़ाया, तो अब बेटी ने भी कमाल कर दिया। गोल्डन ब्वॉय के नाम से मशहूर जसपाल राणा की बेटी देवांशी राणा ने इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलया में निशानेबाजी का जूनियर वर्ल्ड कप चल रहा है। इस कॉम्पिटीशन में देवांशी राणा ने पहला गोल्ड मेडल अपने नाम कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप चल रहा है। देवांशी ने 10 मीटर टीम एयर पिस्टल कॉम्पिटीशन में पहला स्थान हासिल किया है। इसके बाद से देवांशी राणा के गांव चिलामू में खुशी की लहर है। इस दौरान देवांशी के पिता पद्मश्री जसपाल राणा भी वहीं मौजूद थे। अब देवांशी का अगला मुकाबला 25 मीटर टीम एयर पिस्टल का है।
यह भी पढें - जय उत्तराखंड: चैंपियन पिता की होनहार बेटी, मेडल जीतकर बढ़ाया देवभूमि का मान
अगले मुकाबले के लिए गांव के लोगों ने देवांशी को दिल से शुभकामनाएं दी हैं। देवांशी का अगला मैच 28 मार्च को होना है। इसमें देवांशी 0.22 स्पोर्ट्स पिस्टल कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेंगी। अभी तो उड़ान बाकी है, ये तो बस शुरुआत है। आज पूरा उत्तराखंड जसपाल राणा के नाम को अच्छी तरह से जानता है। पद्मश्री पुरस्कार जीतने वाले जसपाल राणा ने देश को कई बार सम्मान और गौरव के पल दिए थे। अब ये जिम्मा जसपाल राणा की बेटी देवांशी राणा ने संभाला है। इससे पहले केरल के तिरुअन्नतपुरम में 61 वीं नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस कॉम्पिटीशन में देवांशी राणा ने सिल्वर मेडल जीतकर ही साबित कर दिया था, उनके इरादे क्या हैं। बेटी देवांशी अपने पिता की राह पर बढ़ रही है। देवांशी के दादा नारायण सिंह राणा ने भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीता था।
यह भी पढें - देहरादून की बेटी बनेगी स्टार क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल की दुल्हन, जल्द होगी शादी !
इसके बाद नारायण सिंह राणा के बेटे जसपाल राणा ने तो इतिहास ही रच दिया था। जसपाल राणा ने 1995 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में आठ स्वर्ण पदक जीतकर नया रिकॉर्ड तैयार किया था। 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल कैटेगरी में जसपाल राणा ने कमाल ही कर दिया था। 1994 के एशियन गेम्स में जसपाल राणा ने गोल्ड मेडल जीता था। फिलहाल जसपाल राणा देहरादून में राणा इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में बतौर कोच हैं। पद्मश्री से पहले जसपाल राणा को अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है। अब जसपाल राणा की बेटी देवांशी राणा भी इसी सिलसिले को आगे बढ़ा रही हैं। देवांशी से अब उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। देवांशी के पिता जसपाल राणा बेटी की इस कामयाबी से बेहद खुश हैं। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से देवांशी राणा को हार्दिक शुभकामनाएं।