Video: पहाड़ी लव स्टोरी और गढ़वाली गीत का जबरदस्त तड़का, वायरल हो रहा है ये गीत
Mar 30 2018 8:48PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के युवा सच में कमाल कर रहे हैं। आज जो गीत हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसमें कुछ नयापन भी आपको दिखेगा। एक बेहतरीन गढ़वाली गीत को एक लव सॉन्ग की थीम दी गई है। सुन रे इंदु गीत आजकल युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। टीम टोरनेडो ने इस गीत को तैयार किया है। गढ़वाल क्षेत्र के हुनरमंद सिंगर शिवम भट्ट ने इस गीत को गाया है। बीच में उदय सिंह रावत का बेहतरीन गढ़वाली रैप भी है। इस गीत को डायरेक्ट किया है उत्तराखंड के ही चर्चित चेहरे गुंजन डंगवाल ने। पंकज जोशी, प्रशांत बिजल्वाण और मनिषा छेत्री की एक्टिंग कमाल की है। अमित कैंतुरा ने इस गीत का एक कहानी का रूप दिया है। मोहित गुसाईं की कमाल की एडिटिंग इस गीत में देखने को मिलेगी। बेहद कम ही वक्त में ये गीत यू-ट्यूब पर 50 हजार व्यूज के आंकड़े को पार कर चुका है। चलिए बिना देर किए हुए आप भी ये वीडियो देखिए।