Video: उत्तराखंड के सपूत ने वो कर दिखाया, जो देश में आज तक कोई कर नहीं पाया
Mar 31 2018 2:01PM, Writer:कपिल
हिम्मत रखिए, हौसला रखिए और आगे बढ़िए। भगवान आपके साथ है और हमेशा साथ रहेगा। पहाड़ियों के बारे में एक बार तो दुनिया जानती ही है, कि हार ना मानने का जज्बा उन्हें आगे ले जाता है। जिंदगी में हर मुश्किल को पार करना और हर बाधा के बंधन से निकलना पहाड़ियों की आदत में शुमार है। ऐसा ही एक पहाड़ी है, जिसने वो कर दिखाया है, जो आज तक देश में कोई नहीं कर पाया है। अकेले दम पर दुनियाभर के 550 लोगों को वो पहाड़ी मौत के मुंह से निकल चुका है। वो जात-पात-रंग और भेद की सीमाओं को तोड़कर दुनिया के लिए देवदूत बन रहा है। टिहरी के हिंडोलाखाल के रोशन रतूड़ी ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के दो युवाओं को नई जिंदगी दी, तो उनके खाते में 550 से आगे का स्कोर हो गया। शायद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी आज तक इतनी जिंदगियां नहीं बचाई होंगी।
यह भी पढें - श्रीलंका में फंसा उत्तराखंड युवा, वेतन मांगने पर हुई पिटाई...तो देवदूत बने रोशन रतूड़ी !
आप ही बताइए कि क्या देश में कोई ऐसा शख्स है, जिसने दुबई में फंसे दुनियाभर के 550 से ज्यादा लोगों को बचाया हो ? आपका जवाब होगा नहीं। रोशन रतूड़ी ने अपने फेसबुक पेज पर बताया है कि ‘आप सभी के आशीर्वाद से भाई रूदल जी भी अपने वतन परिवार के पास सकुशल पहुँच गये हैं। रुदल कहते थे कि शायद ही वो कभी वो अपने मुल्क वापस लौट सकेंगे। इसी तरह से यूपी के ही संजय जो कई महीनों से विदेशी धरती में फँसे थे, वो भी सकुशल अपने घर पहुंच गए हैं। रोशन रतूड़ी कहते हैं कि ‘’ये सब आप सभी के सहयोग से और आशीर्वाद से सम्भव हुआ। संजय और रुदल को दुबई एयरपोर्ट ले जाते हुए हाईवे पर कार का टायर फट गया था। इसके बाद भी रोशन ने सूझबूझ का परिचय दिया और दोनों को एयरपोर्ट ले आए ।
यह भी पढें - Video: उत्तराखंड के लाल ने दुनिया को दी भाईचारे की मिसाल, विदेश में बना सुपरहीरो
ऐसे युवाओं पर हमें गर्व होता है, दिल में सम्मान जागता है और बार बार इन्हें सलाम करने का मन करता है, जो विदेश में रहकर भी मानवता और इंसानियत के लिए अपना हर वक्त लगा रहे हैं। रोशन रतूड़ी ने सच में अपने कामों की वजह से दिल जीता है। ये वीडियो भी देखिए।