image: swati semwal in lead roal in manikarnika

इस बॉलीवुड फ़िल्म में मुख्य भूमिका में दिखेंगी देहरादून की स्वाति सेमवाल

Mar 31 2018 5:30PM, Writer:ईशान

बरेली की बर्फी, बेबी सेलर्स, फन्ने खान जैसी बॉलीवुड की बड़ी फिल्में कर चुकी देहरादून की स्वाति सेमवाल बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' में प्रमुख भूमिका में होंगी। स्वाति फिल्म में पार्वती की भूमिका में होंगी। सोनू सूद फिल्म में स्वाति सेमवाल के हीरो होंगे। इसके अलावा स्वाति निर्देशन में भी अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं और सफल भी साबित हो रही हैं। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्वाति के निर्देशन में बनी 'एबनॉर्मल' फिल्म को 'बेस्ट फिल्म' का अवार्ड मिला था। इसमें उपलब्धि यह रही कि उत्तराखण्ड की इस बेटी की फिल्म को दुनियाभर के निर्देशकों से भी सराहना मिली। स्वाति सेमवाल की शार्ट फिल्म 'समीरा' को अब तक YouTube पर करीब दस लाख लोग देख चुके हैं। इसके अलावा डिजीटल अवार्ड समारोह में समीरा को बेस्ट फिल्म और स्वाति को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया है। उनकी नई फिल्म 'अभिनेता' की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। इस फिल्म को भी उन्होंने खुद ही लिखा है।

यह भी पढें - Video: उत्तराखंड की योगा टीचर, अब बॉलीवुड में मचाएगी धमाल, बधाई दें
यह भी पढें - Video: ‘मेरो पहाड़, मेरो संसार’...पहाड़ की यादें और बचपन के किस्से...सुनिए ये बेहतरीन गीत
यहाँ आपको बता दें कि फरवरी 2018 में रिलीज हुई स्वाति की शार्ट फिल्म 'समीरा' को गजब की सफलता मिली थी। फिल्म 'बरेली की बर्फी', 'बेबी सेलर्स' और 'फन्ने खां' के बाद वह बॉलीवुड में फिल्म 'मणिकर्णिका' कर रही हैं। फिल्म में अभिनेत्री कंगना रनौत प्रमुख भूमिका में हैं, जबकि स्वाति फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार पार्वती को निभा रही हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग जयपुर में की गयी है। इसके अलावा ओमप्रकाश प्रोडेक्शन की फिल्म फन्ने खां में भी स्वाति अहम भूमिका में हैं। स्वाति की शार्ट फिल्म 'समीरा' को अब तक करीब दस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके अलावा डिजीटल अवार्ड समारोह में समीरा को बेस्ट फिल्म और स्वाति को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया है। शार्ट फिल्मों के बाद अब स्वाति बॉलीवुड में भी डायरेक्शन के फील्ड में उतरने को तैयार हैं। स्वाति फिल्म 'ड्रीम कैचर' से इसकी शुरुआत करेंगी।

यह भी पढें - उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला मुंबई में बड़े धोखे की शिकार, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
इससे पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्वाति के निर्देशन में बनी 'एबनॉर्मल' फिल्म को 'बेस्ट फिल्म' का अवार्ड मिला था। बड़ी उपलब्धि रही कि दून की बेटी की फिल्म को दुनियाभर के निर्देशकों से सराहना मिली। 24 दिसंबर को मुंबई में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर के देशों की 600 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को शामिल किया गया था। इनमें 63 फिल्मों को शॉर्ट लिस्ट किया गया। इन 63 फिल्मों में उनकी 'एबनॉर्मल' फिल्म भी शामिल थी। फेस्टिवल में स्वाति की फिल्म को सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए 'बेस्ट फिल्म' का अवार्ड मिला है। इस फिल्म को उन्होंने ही निर्देशित किया है और स्क्रिप्ट भी खुद लिखी है। दरअसल यह फिल्म दसवीं कक्षा की एक लड़की पर आधारित है, जो एक नए माहौल में स्कूल में पढऩे के लिए आती है। इस दौरान उसे कई तरह की मानसिकता वाले लोगों का सामना करना पड़ता है। इसमें सामाजिक संदेश भी छिपा है। वहीं, फिल्म में खास ड्रामा भी है। इसमें देहरादून की स्वाति नेगी ने भी अभिनय किया है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home