केदारनाथ में एमआई-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी एसडीआरएफ
Apr 3 2018 10:04AM, Writer:कपिल
इस वक्त एक बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ में एक एमआई 17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। केदारनाथ के पुनर्निमाण में एम आई 17 एक मुख्य भूमिका निभा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक खबर के मुताबिक इस हेलीकॉप्टर में कुल मिलाकर 7 लोग सवार थे। ये सात लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। एसडीआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। एमआई 17 हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ आपदा और पुनर्निर्माण के दौरान काफी अहम भूमिका अदा की है। भारतीय वायुसेना का ये हेलीकॉप्टर आपदा और मुश्किल के वक्त में बेहद काम आता है। हालांकि दुर्घटना क्यों हुई ? इस बात की अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है।
यह भी पढें - देवभूमि में दर्दनाक हादसे से कोहराम, दो गांवों से उठी पांच लोगों की अर्थियां
बताया जा रहा है कि ये हेलीकॉप्टर आर्मी का सामान लेकर केदारनाथ जा रहा था। आपको बता दें कि इस हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल आर्मी के अभियानों के अलावा राहत एवं बचावकार्यों के लिए भी किया जाता है। केदारनाथ तक भारी सामान सामान ढोने के लिए भी इसका इस्तेमाल होता है। एमआई-17 हेलीकॉप्टर को पहली बार सोवियत यूनियन द्वारा बनाया गया था। ये हेलीकॉप्टर भारतीय वायु सेना में एक अहम भूमिका निभाता है। केदारनाथ में हुए हादसे के बाद कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं कि आखिर जटिल नैविगेशन सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले केएनईआई-8 सहोने के बाद भी ये हाजसा कैसे हुआ। बताया तो ये भी जा रहा है कि केदारनाथ में मौसम खराब होने की वजह से भी ये हादसा हुआ है। हालांकि इस बात की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढें - पहाड़ में भीषण अग्निकांड, 46 घर जलकर राख, 50 से ज्यादा परिवार बेघर, जिंदा जले 200 मवेशी
खास बात ये भी है कि ये हेलीकॉप्टर वायु सेना में लड़ाकू हथियार के तौर पर काम में आता है। यूएस आर्मी, अफगान आर्मी, श्रीलंकन आर्मी, रसियन आर्मी, इंडियन आर्मी सभी के पास बड़ी तादाद में ये हेलीकॉप्टर मौजूद है। इसकी ताकत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि ये हेलीकॉप्टर सेना के हथियार और भारी तादाद में युद्ध की सामग्रियों को ले जाने में सक्षम है। केदारनाथ में हुए इस हादसे के बाद से हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर वायरल ये तस्वीरें भी देखिए।