image: Brawl at haridwar in support of bhara tband

Video: उत्तराखंड में भारत-बंद के दौरान बबाल, रोडवेज में लगाई आग, कई पुलिसकर्मी घायल

Apr 3 2018 11:25AM, Writer:कपिल

उत्तराखंड में दलित संगठनों द्वारा बुलाये गए भारत बंद का असर केवल हरिद्वार जनपद में देखा गया। बंद के दौरान बाकी सभी जनपदों में स्थिति सामान्य रही, अलबत्ता हरिद्वार जनपद में दलित संगठनों द्वारा पूरे दिन बवाल कटा गया। अकेले हरिद्वार जनपद में पथराव और फायरिंग में एसपी क्राइम और चौकी इंचार्ज समेत 28 लोग घायल हो गए। दिल्ली-रुड़की हाईवे पर मंगलौर के पास सड़क किनारे खड़ी उत्तराखंड रोडवेज की बस को आग लगा दी गयी। इसके साथ ही पुरे जिले में कई दुकानों और मकानों के साथ ही 50 से ज्यादा वाहनों में तोडफ़ोड़ की गई और नुक्सान पहुँचाया गया। कई जगह बंद को लेकर लोग आपस में ही उलझ गए। रुड़की के निकटवर्ती गणेशपुर इलाके में दुकानें बंद कराने को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। एक ओर भारत-बंद समर्थक तोड़-फोड़ पर उतारू दिखे वहीँ दूसरी तरफ कुछ लोग बंद समर्थकों का विरोध करते दिखे।

यह भी पढें - केदारनाथ में एमआई-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी एसडीआरएफ
हरिद्वार सीमा पर यहां फायरिंग और पथराव में करीब दस लोग चोटिल हो गए। पुलिस को उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायर और लाठीचार्ज करना पड़ा। हरिद्वार के बहादराबाद में सड़क जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर बंद को हिंसक करने का प्रयास किया गया। इसमें एसपी क्राइम और एक चौकी प्रभारी समेत 10 पुलिस कर्मी घायल हो गए। साथ ही पुलिस उपाधीक्षक के वाहन के शीशे तोड़ दिए गए। इससे पहले कल दोपहर के समय हरिद्वार जनपद की सीमा पर भगवानपुर में देहरादून से दिल्ली जा रही पैसेंजरों से भरी दो वाल्वो बसों में भी तोडफ़ोड़ की गई। हालात बिगड़ते देख हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक रावत और एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने मोर्चा संभाला। देर शाम मंडलायुक्त और डीआइजी भी रुड़की पहुंचे। इस बीच, देर शाम जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया।

यह भी पढें - देवभूमि में दर्दनाक हादसे से कोहराम, दो गांवों से उठी पांच लोगों की अर्थियां
उत्तराखंड के अन्य शहरों में बंद बेअसर रहा। दलित संगठनों ने जुलूस-प्रदर्शन किए और बंद समर्थकों की दहशत के चलते कुछ जनपदों में बाजारों के बंद होने और खुलने का दौर चलता रहा। कुछ जनपदों में बाजारों में व्यापारियों से बंद-समर्थकों की नोकझोंक भी हुईं। कुछ जगहों पर रेल यातायात बाधित करने की भी कोशिशें की गयीं। रुड़की में बंद ने हिंसक रूप लिया। मामला उस समय तूल पकड़ा जब प्रदर्शन कर रही भीड़ में शामिल कुछ लोग गणेशपुर में रेलवे रोड स्थित एक होटल बंद कराने पहुंचे। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इसी बीच दोनों तरफ से मारपीट और पथराव शुरू हो गया। कुछ उपद्रवियों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में मोहम्मदुर कलियर निवासी शिवानंद की ठोडी तथा बेलड़ा निवासी रिक्शा चालक कय्यूम और एक बच्चा घायल हो गया। लाइव हिंदुस्तान द्वारा तैयार किया गया ये वीडियो देखिए


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home