केदारघाटी में आईएम-17 हेलीकॉप्टर क्रेश का वीडियो वायरल
Apr 4 2018 5:21PM, Writer:कपिल
मंगलवार सुबह केदार धाम में सेना का आईएम-17 हेलीकॉप्टर क्रेश हो गया था। घाटी में हेलीपैड से तकरीबन 60 मीटर पहले ही हेलीकॉप्टर जमीन पर गिर गया था जिसमें हेलीकॉप्टर को काफी नुकसान पहुंचा ही था, इसमें सवार सभी सात लोगों की जान भी खतरे में आ गयी थी। गनीमत यह रही कि सभी को सुरक्षित बचा दिया गया। केदारघाटी में हेलीकॉप्टर गिरने की यह घटना कैमरे में कैद हो गयी थी। दरअसल, उस वक्त वही मौजूद एक सैलानी हेलीकॉप्टर का वीडियो बना रहा था। वीडियो बनाने वाले शख्स ने कभी सपने में भी नहीं सोचा नहीं होगा कि हेलीकॉप्टर के साथ ये हादसा होने वाला है। जैसे ही आईएम 17 हेलीकॉप्टर लैंडिंग करने लगा अचानक एक तरफ झुककर नीचे गिर गया। यह देखकर वीडियो बनाने वाला भी घबरा गया और मौके की ओर भागा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखिये लाइव हिन्दुस्तान द्वारा प्रसारित वीडियो -