उत्तराखंड की बेटी का टीम इंडिया में सलेक्शन, अब लेबनान में दिखाएगी जूडोे का जलवा !
Apr 5 2018 12:53PM, Writer:रुचि रावत
वो बेटी अपने हुनर से अच्छे खासे सलेक्टर्स का दिल जीत चुकी है। ये बेटी नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। अपने खेल और हुनर के बूते इस बेटी ने सलेक्टर्स का दिल जीता और अब एशियन चैंपियनशिप के लिए तैयार हो गई है। उत्तराखंड की उन्नति शर्मा का सलेक्शन एशियन कैडेट और जूनियर जूडो चैंपियनिशप के लिए टीम इंडिया में हो गया है। नेशनल लेवल पर ये बेटी अपना दम दिखा चुकी है और जूडो में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है। अब इंटरनेशल लेवल पर भी इस बेटी को दम दिखाना होगा। लेबनान में होने वाली चैंपियनशिप 9 से 13 मई तक चलेगी। देहरादून की रहने वाली 15 साल की उन्नति शर्मा ने अपने खेल के दम पर जिंदगी में भी उन्नति की है। साल 2015 में उन्नति ने नेशनल जूडो चैंपियनशिप में अंडर-52 वेट कैटेगिरी में सिल्वर मेडल जीता था।
यह भी पढें - Video: रुद्रप्रयाग के चिंग्वाड़ गांव का जुनूनी लड़का, इतिहास रचकर गांव लौटा पहाड़ का फाइटर
यह भी पढें - उत्तराखंड की बेटी ने वर्ल्ड कप में जीते दो गोल्ड मेडल, ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रच दिया
इसके बाद 2016 में उन्होंने में उन्होंने इसी वेट कैटेगिरी में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतते हुए उन्हें बेस्ट जूडो प्लेयर का भी खिताब मिला था। आपको बता दें कि एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का सलेक्शन जालंधर में हुआ था। दरअसल जांलधर में ही इसके लिए ट्रायल हुए थे। उन्नति ने शानदार प्रदर्शन दोहराते हुए 63 किलो वेट कैटेगिरी में भारतीय टीम में जगह बनाई है। उन्नति उत्तराखंड की एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो ये चैंपियनशिप खेलने जा रही है। आपको बता दें कि जालंधर में 28 से 31 मार्च तक नेशनल जूनियर एंड कैडेट जूडो चैंपियनशिंप का आयोजन किया गया था। इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड मेडल समेत कुल पांच मेडल अपने नाम किए थे।