उत्तराखंड का सपूत...दुबई के बाद श्रीलंका में भी बना देवदूत, तीन पहाड़ियों को बचाया
Apr 5 2018 5:13PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड के सपूत रोशन रतूड़ी लगातार अपने कामों से दुनियाभर में अपनी अलग ही पहचान कायम कर रहे हैं। टिहरी के हिंडोलाखाल का रहने वाला ये पहाड़ी कई साल पहले दुबई चला गया था। वहां जाकर भी मानवता और इंसानियत की एक ऐसी मिसाल पेश की, जिस पर हर देशवासी को गर्व होना चाहिए। रोशन रतूड़ी अब तक विदशों में फंसे 550 से ज्यादा लोगों की जिंदगी बचा चुके हैं। दिन रात कामों में लगे होने की वजह से शरीर जवाब दे जाता है, बीमारी शरीर को घेर लेती है। इन सब के बाद भी रोशन लगातार दूसरों के लिए देवदूत बन रहे हैं। एक बार फिर से उत्तराखंड के इस सपूत ने श्रीलंका में फंसे तीन उत्तराखंडियों की जान बचाई है। ये काम भी उतना आसान नहीं था। तीनों पहाड़ी लोगों को घरवापस भेजने के लिए रोशन को एक बार फिर से दिन रात एक करने पड़ा। जानिए आखिर वो लोग कौन थे और कैसे ये काम हो पाया।
यह भी पढें - श्रीलंका में फंसा उत्तराखंड युवा, वेतन मांगने पर हुई पिटाई...तो देवदूत बने रोशन रतूड़ी !
रोशन रतूड़ी ने अपने फेसबुक पेज पर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि ‘’बचा लिया तीन और भारतीय भाई रमेश जी, मोहित जी और प्रेम सिह जी को। तीनों उतराखंड राज्य के रहने वाले हैं। ये तीनों लोग श्रीलंका में फंसे हुए थे, जो तकलीफ में थे’’। आगे लिखा गया है कि ‘’कंपनी इनको वेतन नहीं दे रही थी। उनके परिवार के पास वापस जाने नहीं दे रही थी। तीनों लोग बेहद परेशान थे। आगे रोशन बताते हैं कि ‘’जब इन्होंने मुझसे सम्पर्क किया और मुझे अपनी तकलीफ बताई फिर मैंने इनके श्रीलंकन मालिक से बात की। उसके बाद इनको टिकट और सैलरी के साथ साथ पासपोर्ट दिया गया’’। रोशन आगे बताते हैं कि ‘’मुश्किल काम था परन्तु नामुमकिन नही था। आप सबके आशीर्वाद से तीनों लोग बहुत खुश हैं’’।
यह भी पढें - शाबाश: दुबई में मसीहा बना उत्तराखंड का सपूत, एक बार फिर एक उत्तराखंडी को बचा लिया
रोशन बताते हैं कि ‘’हम अगर चाहें तो मानवता सेवा के प्रयास से दूसरों के जीवन में ख़ुशियां ला सकते हैं और उन्हें अपनो से मिला सकते हैं। इंसानियत हमेशा ज़िन्दा रहनी चाहिए। राज्य समीक्षा की तरफ से रोशन रतूड़ी को इस बेहतरीन काम के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।