image: Triyuginarayan to develop as wedding destination of uttarakhand

Video: देवभूमि में जहां शिव-पार्वती की शादी हुई, वहां आप भी अपनी शादी को यादगार बनाइए

Apr 7 2018 5:25PM, Writer:रुचि रावत

इससे खूबसूरत पल आपकी जिंदगी में क्या होगा ? जिस पवित्र जगह पर भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था, अब उस जगह पर आप भी अपने जीवनसाथी के साथ सात फेरे ले सकते हैं। जी हां उत्तराखंड का त्रियुगीनारायण मंदिर अब दुनिया का सबसे धार्मिक वेडिंग डेस्टिनेशन बनने जा रहा है। उत्तराखंड के इतिहास के बारे में दुनिया जानेगी, उत्तराखंड की संस्कृति और सभ्यता को दुनिया प्रणाम करेगी। अब दुनियाभर लोग यहां आकर विवाह कर सकते हैं। इसके लिये शासन-प्रशासन द्वारा पूरी मदद भी की जाएगी। जाहिर है कि इससे तीर्थ यात्रियों की संख्या में तो इज़ाफा होगा ही, साथ ही लोग उत्तराखंड की वृहत संस्कृति को काफी करीब से भी जान सकेंगे। कहा जाता है कि इस मंदिर में ही सृष्टि रचयिता ब्रह्मदेव ने मां पार्वती और भगवान शंकर का विवाह करवाया था।

यह भी पढें - उत्तराखंड की बेमिसाल परंपरा, यहां दूल्हा नहीं दुल्हन लाती है बारात, दहेज में सिर्फ 5 बर्तन
भगवान विष्णु इस विवाह में साक्षी बने थे। खास बात ये है कि उस विवाह की धुनि यानी अखंड ज्योति आज भी इस मंदिर में प्रज्वलित रहती है। सोनप्रयाग से 13 किमी की दूरी पर स्थित त्रियुगीनारायण सिद्धपीठ शैव और वैष्णवों की आस्था का केन्द्र है। कहा जाता है कि इस जगह पर भगवान नारायण ने तीन रूप धारण किए थे। बामन रूप, विनायक रूप और नागरूप। इसलिए इसे त्रियुगीनारायण कहा जाता है। त्रियुगीनारायण मंदिर अब वेडिंग डेस्टीनेशन बनेगा, तो इसे देश और दुनिया में सबसे अलग पहचान मिलेगी। उत्तराखंड सरकार की ये पहल स्वागत योग्य कही जा रही है। पहाड़ी रीति-रिवाजों से दुनियाभर के लोग शादी के बंधन में बंधेंगे। उत्तराखंड टूरिज्म विभाग द्वारा इसके प्रतार और प्रसार की हर संभव कोशिश की जा रही है।

यह भी पढें - ‘ब्यो की चिट्ठी’...गढ़वाली में छपा शादी का ये कार्ड हुआ वायरल, दिल को छू लेंगे ये शब्द !
इस बीच हम आपको इसका एक खूबसूरत वीडियो भी दिखा रहे हैं। उत्तराखंड के उत्साही युवाओं में गिने जाने वाले पांडवाज यानी ईशान डोभाल, कुणाल डोभाल और सलिल डोभाल ने ये दिलकश वीडियो तैयार किया है। हमें पूरी उम्मीद है कि इस वीडियो को देखने के बाद आप भी इस जगह पर आने के लिए बेकरार होंगे। देखिए …


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home