image: Uttarakhand 5 players shining in ipl

IPL में उत्तराखंडियों का जलवा, इस बार सबसे महंगा खिलाड़ी भी पहाड़ी है

Apr 11 2018 9:26AM, Writer:आदिशा

IPL सीजन शुरू हुआ, तो रोमांच का नया दौर भी शुरु हो गया। 8 टीमों के बीच एक खिताब के लिए चल रही जद्दोजहद धीरे धीरे और भी रोमांचक होती चली जाएगी। इस बार आईपीएम में उत्तराखंड के 5 स्टार खिलाड़ी भी अपना जलवा दिखा रहे हैं। कुछ ने शुरुआत कर दी है तो कोई तैयारियों में डूबा है। आइए आपको इस स्टार खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दे देते हैं। सबसे पहले बात करते हैं महेंद्र सिंह धोनी की। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान के बारे में कौन नहीं जानता। धोनी का ताल्लुक मूलरूप से अल्मोड़ा के ल्वाली गांव से है। चेन्नई सुपरकिंग्स इस सीरीज में दो साल के बैन के बाद वापसी कर रही है। ऐसे में धोनी से ऊम्मीदें और भी बढ़ जाती हैं। आईपीएल में धोनी की कीमत 15 करोड़ रुपये है। 136.75 के स्ट्राइक रेट के साथ वो अब तक 159 मैचों में 3561 रन बना चुके हैं।

यह भी पढें - उत्तराखंड में राहुल द्रविड़ की नई पारी, देवभूमि से बेमिसाल काम की हुई शुरुआत
अब बात करते हैं कमलेश नगरकोटि की। कमलेश बागेश्वर जिले के जजुराली भरसिला गांव के मूल निवासी हैं। अंडर -19 वर्ल्ड कप में सबसे तेड गेंद फेंककर वो अपना जला दिखा चुके हैं। कमलेश नगरकोटि को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस बार उनसे उम्मीदें और भी ज्यादा हैं। कमलेश के बाद नंबर आता है कि मनीष पांडे का। मनीष वो भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल में पहला शतक लगाया था। मनीष पांडे मूल रूप से बागेश्वर जिले के निवासी हैं। इस सीजन में मनीष हैदराबाद सनराइजर्स की तरफ से खेल रहे हैं। उनकी कीमत 11 करोड़ रुपये हैं। मनीष पांडे की बल्लेबाजी बेहद ही आक्रामक है। वो आक्रामकता के साथ साथ एक स्टायलिश प्लेयर भी हैं। अपने स्टाइल की वजह से वो युवाओं के बीच काफी पॉपुलर रहते हैं।

यह भी पढें - उत्तराखंड की बेटी का टीम इंडिया में सलेक्शन, अब लेबनान में दिखाएगी जूडोे का जलवा !
अब बात पवन नेगी की कर लेते हैं। टी-20 खेल के सबसे किफायती गेंदबाजों में पवन नेगी गिने जाते हैं। पवन नेगी मूल रूप से अल्मोड़ा के चौराबंगर के रहने वाले हैं। आईपीएल में वो आरसीबी की तरफ से खेल रहे हैं। पहाड़ के ही शानदार खिलाड़ी ऋषभ पंत के बारे में तो आप जानते ही होंगे। ऋषभ को दिल्ली की टीम ने रिटेन किया है और कीमत है 15 करोड़ रुपये। मूल रूप से गंगोलीहाट के पाली गांव के रहने वाले ऋषभ पंत ने रुड़की से शिक्षा हासिल की है। इसके अलावा ऋषभ पंत भारत की टी-20 टीम के भी सदस्य रहे हैं। ऋषभ पंत की तारीफ खुद टीम के मेंटर राहुल द्रविड़ भी खुले दिल से करते हैं। कुल मिलाकर कहें तो इस बार उत्तराखंड के 5 सितारे आईपीएल में अपना दम दिखा रहे हैं। देखना होगा कौन पहाड़ी इस बार अपनी टीम को फाइनल दिलाएगा।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home