Video: उत्तराखंड में जहां शराब बैन है, वहां डीएम दीपक रावत ने मारा छापा...हुआ बड़ा खुलासा
Apr 13 2018 3:32PM, Writer:मीत
कोई सोच भी नहीं सकता था कि इस जगह पर शराब की खेप मिलेगी। लेकिन उत्तराखंड के तेज तर्रार जिलाधिकारियों में गिने जाने वाले दीपक रावत ने जब वहां छापा मारा, तो हर कोई हैरान रह गया। जी हां हरिद्वार शहर में शराब पूरी तरह से बैन है। धार्मिक आस्था के जुड़े होने की वजह से यहां शराब बैन की गई है। इसके बाद भी शहर में कई जगहों पर अवैध तरीके से शराब की बिक्री हो रही है। खास बात ये भी है कि पुलिसिया पहरे के बाद भी शराब माफिया अपना काम कर रहे हैं। ऐसी ही खबर जब जिलाधिकारी दीपक रावत को मिली, तो वो अपनी टीम के साथ छापा मारने चले गए। इसके बाद जिलाधिकारी एक दुकान में पहुंचे। डीएम को सामने देख दुकानदार घबरा गया। दुकानवाले से डीएम दीपक रावत ने शराब के बारे में पूछा तो दुकानदार आनाकानी करने लगा।
यह भी पढें - DM दीपक रावत की ताबड़तोड़ कार्रवाई, बेईमानों के बुरे दिन आ गए !
इसके बाद तो खुद डीएम ने ही कमान संभाल ली। डीएम ने खुद ही शराब की खेप ढूंढ निकाली। आपको जानकार हैरानी होगी कि जिस दुकान से शराब की खेप बरामद हुई है वो शंकर डेयरी है। हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पर मौजूद इस अवैध शराब की स्मगलिंग को शंकर डेयरी का नाम दिया गया था। मौके पर ही डीएम दीपक रावत ने शराब बेचने वाले को पुलिस के हवाले कर दिया। डीएम दीपक रावत ने इसके बाद मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि काफी लंबे वक्त से इस बारे में सूचना मिल रही थी। डीएम ने कहा कि इसके बाद उन्होंने और उनकी टीम ने शिकायत पर छापेमारी की। छापेमारी में अच्छी खासी शराब की खेप बरामद की गई है। डीएम ने बताया कि तीर्थनगरी होने की वजह से हरिद्वार में शराब बेचना अपराध है और वो आगे भी ऐसी छापेमारी करते रहेंगे।
यह भी पढें - उत्तराखंड के दबंग डीएम दीपक रावत... जब दरवाजे पर एक लड़की ने रखा था लव लेटर
डीएम दीपक रावत की छापेमारी से ये तो साबित हो गया है कि हरिद्वार में अवैध शराब का कारोबार लगातार पैर पसार रहा है। इस अवैध कारोबार को रोकने के लिए बार बार ऐसी कार्रवाई करना बेहद जरूरी है। अब आप भी ईटीवी द्वारा तैयारद किया गया ये वीडियो देखिए।