image: Uttarakhand police constable did wonderful job

उत्तराखंड पुलिस के सिपाही ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, NRI भी करने लगे तारीफ

Apr 13 2018 7:07PM, Writer:कपिल

उत्तराखंड पुलिस ने बार बार अपने कामों से ये तो साबित किया है कि ईमानदारी के मामले में इनका कोई जवाब नहीं। ईमानदारी से मेहनत करना और उसके बाद पैसा कमाना, एक सच्चा इंसान ही इस बात को समझ सकता है। ऋषिकेश में तैनात एक पुलिस के सिपाही ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है। 400 डॉलर से भरा पर्स अगर किसी को रास्ते में मिल जाए, पर्स के साथ कुछ कीमती सामान भी रास्ते में मिल जाए तो नीयत के पलटने में देर नहीं लगती। लेकिन उत्तराखंड पुलिस के इस जवान ने ये सारा कीमती सामान उस शख्स तक पहुंचाया, जिसका वास्ता इस पर्स और सामान से था। ऋषिकेश की श्यामपुर चौकी क्षेत्र इलाके में तैनात हैं सिपाही मनोज सागर। मनोज सागर ड्यूटी कर रहे थे कि अचानक उनकी नजर सड़क पर गिरे पर्स पर गई।

यह भी पढें - Video: उत्तराखंड पुलिस के सिपाही का फैन बना ज़माना, फिर गाया दिल को छू लेने वाला गीत
यह भी पढें - उत्तराखंड के लिए उत्तराखंड पुलिस का ‘सुखद प्रोजक्ट’, देश में पहली बार हुआ ऐसा काम !
मनोज सागर इस पर्स के पास गए और देखा कि उसमें विदेशी मुद्रा के रूप में करीब 400 डॉलर रखे हुए थे। 400 डॉलर की की कीमत भारत में 24 हजार रुपये से ज्यादा है। इसके साथ ही इस पर्स में वीजा, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड जैसी जरूरी चीजें भी थी। सिपाही मनोज सागर ने आधार कार्ड देखा और इसके जरिए ही इस पर्स के असल मालिक का पता लगाने की कोशिश की। आखिरकार सिपाही मनोज सागर ने इस पर्स के मालिक को ढूंढ निकाला। पर्स का मालिक टिहरी गढ़वाल का रहने वाला है, जो कि स्विट्जरलैंड में काम करता है। इसके बाद मनोज सागर ने पर्स के मालिक को श्यामपुर चौकी बुलाया। मौके पर ही पर्स सहित तमाम कीमती समान उस व्यक्ति को सौंपा गया। अपना पर्स और कागजात वापस मिलने पर पर्स के मालिक ने उत्तराखंड पुलिस को दिल से धन्यवाद किया


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home