image: Manish pandey express his views after long time

उत्तराखंड के मनीष पांडे, IPL के इस पहले शतकवीर ने बयां किया अपना दर्द

Apr 15 2018 1:50AM, Writer:आदिशा

इस बार इंडियन प्रीमियर लीग में जो सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, वो उत्तराखंड के मनीष पांडे हैं। नैनीताल के रहने वाले मनीष पांडे वो पहले भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने आईपीएल में शतक जड़ा था। साल 2009 में मनीष पांडे ने आईपीएल में RCB की तरफ से खेलते हुए सेंचुरी लगाई थी। उस वक्त मनीष पांडे को पूरा भरोसा था कि उन्हें भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनने का मौका मिलेगा। मनीष पांडे उस वक्त टीम इंडिया में नहीं चुने जाने की वजह से हैरान थे। उनका कहना है कि वो भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने के लिए बेताब थे। 2009 में मनीष पांडे IPL में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे और इसके 6 साल बाद उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली थी। 2015 में मनीष पांडे ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था।

यह भी पढें - IPL में उत्तराखंडियों का जलवा, इस बार सबसे महंगा खिलाड़ी भी पहाड़ी है
मनीष पांडे कहते हैं कि नीली जर्सी पहनने के लिये उन्हें 6 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था। एक इंटटरव्यू के दौरान मनीष पांडे ने ये सारी बातें बताई। उन्होंने कहा कि कई बार वो निराश और हताश हुए लेकिन वक्त बीतता रहा। मनीष पांडे ने कहा कि वो 2009-10 के बाद सोच रहे थे कि टीम इंडिया के लिये खेलेंगे। इस दौरान आईपीएल के बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद उन्हें पूरा यकीन हो चला था कि प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिलेगी। मनीष कहते हैं कि तब उनका सलेक्शन नहीं किया गया, तो वो निराश हो गए थे। उन्होंने कहा कि ये ही जीवन का हिस्सा है। इस बार मनीषा पांडे को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 करोड़ रुपये में खरीदा है। आईपीएल 2014 के फाइनल में मनीष पांडे कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के नायक थे।

यह भी पढें - उत्तराखंड में राहुल द्रविड़ की नई पारी, देवभूमि से बेमिसाल काम की हुई शुरुआत
उस दौरान फाइनल में उन्होंने जबरदस्त पारी खेली थी। पांडे ने अब तक आईपीएल में कुल मिलाकर 105 मैच खेले और इनमें 2215 रन बनाये हैं। उनका स्ट्राइक रेट 128 से ऊपर है। अब तक वो आईपीएल में एक शतक और 9 अर्धशतक जमा चुके हैं। बीते साल उन्होंने करीब 50 के औसत से रन बनाये थे। इसके साथ ही वो एक उम्दा फील्डर भी हैं। प्वाइंट पर फील्डिंग करने वाले मनीष अब तक IPL में 48 कैच पकड़ चुके हैं। ये ही वजह है कि इस बार आईपीएल में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 करोड़ रुपये में खरीदा। इस बार मनीष पांडे का बेस प्राइज़ ही एक करोड़ रुपये था। मनीष पांडे मूल रुप से नैनीताल के रहने वाले हैं और कर्नाटक की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। कुल मिलाकर कहें तो इस क्रिकेटर ने आखिरकार अपना दर्द बयां किया है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home