image: Team tornado presents new song hillywood

Video: पहाड़ी छोरों के आगे फेल हैं हनी सिंह और बादशाह, बॉलीवुड की टक्कर का ये गीत देखिए

Apr 15 2018 2:01PM, Writer:आदिशा

नाम के मुताबिक काम और काम से बनती एक अलग पहचान। उत्तराखंड के गढ़वाल से ताल्लुक रखने वाले ये लड़के कमाल के हैं। कभी शहर मेरा देहरादून, कभी मेरो पहाड़, कभी मैं तेरु प्रेमी और अब हिलीवुड। टॉरनेडो ग्रुप लगातार नए नए प्रयोग कर रहा है। इस बार जो वीडियो इस ग्रुप ने पेश किया है, उसे देखकर आप भी कहेंगे कि सच में पहाड़ के छोरे बॉलीवुड को सीधी टक्कर दे रहे हैं। उम्र में छोटे लेकिन संगीत के धुरंधर बन रहे ये गढ़वाली छोरे सभी को पसंद आ रहे हैं। सचिन रौतेला, अमित कैंतुरा, मोहित गुसाईं, अनिरुद्ध और राहुल की इस टीम ने गजब ढा दिया है। एडिटिंग गजब है, कैमरा वर्क शानदार हैं, गीत के बोल जबरदस्त और जोश जगाने वाले हैं। अगर आप पहाड़ के गीत, खासतौर पर गढ़वाली गीत में कुछ नया देखना चाहते हैं, तो ये गीत आपके लिए है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home