पहाड़ में बस ड्राइवर ने बचाई 23 लोगों की जान, खुद गंभीर रूप से घायल हुआ
Apr 16 2018 2:34AM, Writer:शैलेश
पहाड़ में सफर करना कितना जानलेवा है, ये तो हर कोई जानता है। थोड़ा सी भी नज़र हटी तो दुर्घटना घट जाती है। इस बीच कोटद्वार-धुमाकोट मार्ग पर भी कुछ ऐसा ही हुआ। रास्ते में दुगड्डा सेंधीखाल के बीच एक मोड पर GMOU बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये बस रविवार को को सुबह आठ बजे कोटद्वार से धुमाकोट के लिए रवाना हुई। इस बस में करीब 23 सवारियां बैठी थईं। इस बीच गौलीखेत के पास चालक राम सिंह ने ब्रेक मारने की कोशिश की लेकिन गाड़ी के ब्रेक नहीं लगे। सामने मोड़ आ गया था और गहरी खाई थी। ड्राइवर ने ब्रेक लगाने की तमाम कोशिशें की, लेकिन बस कंट्रोल से बाहर हो गई। बस में बैठी सवारियों में इसके बाद चीख पुकार मच गई। ड्राइवर ने हौसला बनाए रखा। मोड़ के आगे गहरी खाई में बस समा जाती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
यह भी पढें - Video: उत्तरकाशी में देवदूत बने पुलिसकर्मी, नदी में फंसे मासूमों को बचाया...देखिए वीडियो
ड्राइवर ने तुरंत ही सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को मोड़ के पास पहाड़ी से टकरा दिया। बड़ा झटका लगा और बस वहीं रुक गई। बस पहाड़ी से टकराई तो सवारियों की सांसें अटक गई। हालांकि इस हादसे में सवारियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई लेकिन बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। बस चालक 40 साल के राम सिंह हैं। जो कि मठाली जयहरीखाल के रहने वाले हैं। राम सिंह इस हादसे के बाद सीट में ही फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने कड़ी मेहनत के बाद बस ड्राइवर को बाहर निकाला। इसके बाद ड्राइवर को कोटद्वार बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। करीब 9 लोगों को मामूली खरोंच आई। पहाड़ी मार्ग पर बस के ब्रेक हो जाएं तो सभी सन्न रह जाते हैं। ऐसे में बस चालक राम सिंह ने अपनी सूझबूझ का परिचय दिया। उनकी वजह से बस में सवार 23 लोगों की जान बच सकी है।