Video: देवभूमि के छोरे को वर्ल्ड क्रिकेट का सलाम, IPL में सबसे बेहतरीन कैच लपका
Apr 16 2018 4:02PM, Writer:आदिशा
उत्तराखंड के स्टार खिलाड़ी मनीष पांडे एक बार फिर से IPL में स्टार बनकर उभरे। उन्होंने इस सीरीज में एक असंभव कैच लपका है। इस कैच को देखने के बाद हर किसी की सांसें थम गई। गेंद जितनी रफ्तार से मनीष पांडे के हाथ में आई थी, उतनी ही रफ्तार से निकल गई। लेकिन एक सेकंड से भी कम वक्त में मनीष पांडे ने गेंद को दोबारा हाथ में ले लिया। दरअसल इस वक्त मनीष हैदराबाद की टीम से खेल रहे हैं। इस टीम ने शनिवार को लगातार तीसरी जीत हासिल की। मनीष पांडे का धड़कनों को बढ़ा देने वाला कैच इस मैच का मुख्य आकर्षण रहा। जब हैदराबाद के गेंदबाज स्टेनलेक आठवां ओवर कर रहे थे, उस वक्त मनीष पांडे ने ये कैच लपका। कोलकाता के बल्लेबाज नीतीश राणा ने बल्ले का मुंह खोलकर खेला और गेंद प्वाइंट की तरफ हवा में चली गई।
यह भी पढें - उत्तराखंड के मनीष पांडे, IPL के इस पहले शतकवीर ने बयां किया अपना दर्द
प्वॉइंट के क्षेत्र में फील्डिंग कर रहे मनीष पांडे ने अपनी बाएं ओर उछलकर गेंद को हवा में पकड़ा। उसी वक्त गेंद उनके हाथ से उछल गई। गेंद जमीन को छू पाती, इससे पहले ही मनीष पांडे ने कैच फिर से पकड़ लिया। थर्ड अंपायर के पास फैसला गया तो बल्लेबाज को आउट दे दिया गया। आईपीएल में ये अब तक सबसे बेहतरीन कैच कहा जा रहा है। आपको बता दें कि मनीष पांडे उत्तराखंड के नैनीताल के रहने वाले हैं। उनके खेल की हर कोई तारीफ कर रहा है। मनीष पांडे वो प्रतिभाशाली युवा है जिसने आईपीएल में बतौर भारतीय खिलाड़ी पहला शतक जड़ा था। दुनिया ने उसी वक्त मनीष के टैलेंट को पहचान लिया था। मनीष को खेल पहले से ही काफी एग्रेसिव रहा है। मनीष के खेल की तारीफ राहुल द्रविड़ भी कर चुके हैं। राहुल काफी वक्त पहले से ही मनीष के खेल के दीवाने रहे हैं।
यह भी पढें - IPL में उत्तराखंडियों का जलवा, इस बार सबसे महंगा खिलाड़ी भी पहाड़ी है
राहुल द्रविड़ कह चुके हैं कि अगर मनीष को मौका मिले तो वो अपने खेल से अच्छी खासी टीमों पर भारी पड़ सकते हैं। मनीष के पिता आर्मी बैकग्राउंड से हैं। उनकी पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई है। इस पहाड़ी क्रिकेटर ने नौ साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। आइए अब आप भी ये बेहतरीन वीडियो देखिए।