image: Gangotri and yamunotri kapat will open tomorrow

उत्तराखंड में कल से खुलेंगे चार धामों के कपाट, सजने लगे मंदिर, इस बार बनेगा रिकॉर्ड

Apr 17 2018 1:22PM, Writer:कपिल

इस बार उम्मीद पूरी है कि चार धाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड एक बड़ा रिकॉर्ड तैयार करेगा। चल से चार धाम यात्राशुरू होने जा रही है। कल गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे और इसके साथ ही यात्रा का आगाज़ हो जाएगा। इस पल को भव्य बनाने के लिए मंदिरों को फूलों से सजाया जा रहा है। इस बार शीतकाल के दौरान रास्तों, पेयजल लाइनों और बिजली की तारों की भी मरम्मत कराई गई है। देखा जा रहा था कि 2013 की आपदा के बाद चार धाम यात्रा के लिए बहुत कम लोग आ रहे थे। इस बार तो होटलों औरद धर्मशालाओं में एडवांस बुकिंग हो गई है। अब जरा आपको कुछ आंकणों की तरफ ले जाते हैं। साल 2015 में बदरीनाथ में 3.59 लाख यात्री आए थे। साल 2016 में यहां 6.24 लाख यात्री आए। बीते साल यानी 2017 में यहां साढ़े सात लाख यात्री आए थे।

यह भी पढें - जय उत्तराखंड: इस बार बदरीनाथ जरूर आइए, हिमालयन ऊंट की सवारी कीजिए
इस बार बदरीनाथ में 10 लाख यात्री आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा केदारनाथ की बात करते हैं। केदारनाथ में साल 2015 में 1.50 लाख यात्री आए थे। साल 2016 में यहां 3.50 लाख यात्री दर्शनों के लिए आए। साल 2017 में केदारनाथ में 4.70 लाख यात्री आए और इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि करीब 7 लाख के पार यात्री बाबा केदार के दर्शनों के लिए आएंगे। गंगोत्री धाम की बात करें तो साल 2015 में यहां 1.60 लाख यात्री आए। 2016 में 2.80 लाख और 2017 में 4.10 लाख यात्री गंगोत्री के दर्शनों के लिए आए थे। इस बार यहां 6 लाख के करीब यात्रियों के आने की उम्मीद है। यमुनोत्री धाम में साल 2015 में 1.20 लाख यात्री आए। साल 2016 में 1.60 लाख और साल 2017 में यहां 3.90 लाख यात्री दर्शनों के लिए आए थे। इस बार 5 लाख यात्रियों के आने की उम्मीद है।

यह भी पढें - देवभूमि के जाख देवता दहकते अंगारों पर चले, दुनिया ने किया प्रणाम...देखिए वीडियो
बदरी केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह भी कहते हैं कि इस बार अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके मुताबिक चारों धामों में होटलों और धर्मशालाओं में एडवांस बुकिंग हो रही है। डेढ़ महीने के लिए करीब 80 फीसदी बुकिंग हो चुकी है। इतना जरूर है कि इस बार चार धाम यात्रा एक अलग ही मुकाम को छू सकती है। बुद्धवार को चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो जाएगा। दोनों मंदिरों ने 18 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की तैयारियां पूरी कर ली है। इस दिन अक्षय तृतीया की तिथि पड़ने से मंगल्जयान्ति योग बन रहा है। ज्योतिर्विदों का कहना है कि ऐसा संयोग पिछले वर्षों बाद आया है। तो आप भी तैयार हो जाइए और आइए देवभूमि उत्तराखंड।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home