image: World biggest shri yantra in uttarakhand

Video: उत्तराखंड में दुनिया का सबसे बड़ा श्रीयंत्र स्थापित, ये आश्रम कहलाएगा पांचवा धाम

Apr 19 2018 8:11AM, Writer:आदिशा

जिस बात का इंतजार पूरी दुनिया को था, आखिरकार वो पल आ ही गया। उत्तराखंड में दुनिया के सबसे बड़े श्रीयंत्र की स्थापना कर दी गई है। राज्यपाल केके पॉल और उनकी पत्नी ओमिता पॉल की मौजूदगी में इस श्री यंत्र की स्थापना की गई। अल्मोड़ा के श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम यानी डोल आश्रम में इस श्रीयंत्र की प्राण प्रतिष्ठा की गई। राज्यपाल केके पॉल का कहना है कि इस आश्रम को पांचवे धाम के रूप में मान्यता दिलाने की कोशिशें जारी हैं। आइए आपको जरा इस श्रीयंत्र की खूबियां भी बता देते हैं। डोल आश्रम में 126 फुट ऊंचा श्रीपीठम मंदिर है। यहां इस श्रीयंत्र को स्थापित किया गया है। यहां एक साथ पांच सौ लोग ध्यान लगा सकेंगे। इस श्रीपीठम का निर्माण 2012 से चल रहा था। 29 अप्रैल तक यहां श्रीयंत्र का अनुष्ठान चलेगा।

यह भी पढें - उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का आगाज़, दुनिया बोली ‘जय देवभूमि’... तस्वीरें देखिए
इस आश्रम के संस्थापक बाबा कल्याणदास महाराज हैं। उन्होंने दावा किया है कि डेढ़ टन वजन का ये श्रीयंत्र विश्व का सबसे बड़ा श्रीयंत्र है। उन्होंने बताया कि जिस देशांतर रेखा पर ये आश्रम स्थित है। वो विश्व की शांति के लिए बहुत ही कल्याणकारी साबित होगा। इस श्रीयंत्र का वजन 1670 किलोग्राम है। राज्यपाल केके पॉल ने कहा कि इस श्रीयंत्र की स्थापना के साथ ही अल्मोड़ा का डोल आश्रम दुनिया के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों से जुड़ गया है। अक्षय तृतीया के पावन मौके पर यहां श्रीयंत्र की स्थआपना की गई। इसी जगह पर राजराजेश्वरी देवी की मूर्ति को भी स्थापित किया गया है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल जैसे लोग भी शामिल थे।

यह भी पढें - देवभूमि के इस देवी मंदिर की परिक्रमा शेर करता था, वन अधिकारी भी देखकर हैरान थे !
सभी ने आश्रम द्वारा किए जा रहे कामों की सराहना की। बताया जा रहा है कि 12 दिनों तक इस आश्रम में श्रीयंत्र की प्राण प्रतिष्ठा की होगी। 21 अप्रैल से कथावाचक मुरारी बापू भी यहां आएंगे। अब आपको ईटीवी द्वारा तैयार किया गया ये वीडियो दिखा रहे हैं। आप भी ये वीडियो देखिए और देवभूमि को प्रणाम कीजिए।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home