गोपी भिना जैसी फिल्म में बतौर नायिका वो अपना हुनर दिखा चुकी हैं। हाय तेरी रुमाला, मस्त मगन, तेरी ओर जैसे गीतों को दुनिया के सामने पेश कर चुकी हैं। उत्तराखंड की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार की जाने वाली त्विशा भट्ट शादी के बंधन में बंध गई हैं। नैनीताल में हुई इस शादी में हिलीवुड यानी उत्तराखंड की फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग और कई मेहमान मौजूद थे। तवीश पंत के साथ शादी के बंधन में बंधी त्विशा अब अपनी नई जिंदगी शुरू करेंगी। त्विशा और तवीश एक दूसरे के साथ बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं। आपको बता दें कि त्विशा भट्ट पिथौरागढ़ की रहने वाली हैं और तवीश पंत अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। दोनों ही अनमोल प्रोडक्शन के लिए काम करते हैं। आइए आपको इस शादी की भी तस्वीरें दिखाते हैं। आगे की स्लाइड स्क्रॉल कीजिए।
pic-1
1
/
त्विशा और तवीश दोनों ने मिलकर उत्तराखंड की पहली वेब सीरीज पहाड़ी घचेक भी पेश की थी। तवीश एक बेहतरीन और शांत दिखने वाले युवा हैं, जो अनमोल प्रोडक्शन की लगभग हर सीरीज में कैमरा वर्क संभालते हैं।
पिक 2
2
/
साथ में त्विशा और तवीश बेहद ही खूबसूरत दिख रहे हैं। पहाड़ में होने वाली शादियों में जो रीति-रिवाज अपनाए जाते हैं, वो इस शादी में भी अपनाए गए हैं। आगे की तस्वीर देखिए
पिक 3
3
/
एक दूसरे के हाथों में अंगूठी पहनाते तवीश और त्विशा, मौके पर कई मेहमान भी मौजूद रहे
पिक 4
4
/
शादी के दौरान एक खूबसूरत तस्वीर ये भी है।
पिक 5
5
/
शादी में आए हुए मेहमान। बीच में पहाड़ के जबरदस्त कलाकार मगल दा भी दिख रहे हैं।
पिक 6
6
/
पहाड़ की परंपराओं को निभाते हुए शादी की हर रस्म निभाई गई। पारंपरिक परिधानों में वर और वधू
पिक 7
7
/
शादी में आए हुए मेहमान, तस्वीर में संजू सिलोड़ी भी नजर आ रहे हैं
पिक 8
8
/
त्विशा भट्ट की मां और पहाड़ की स्वर कोकिला कल्पना चौहान एक साथ