image: Actor nagarjuna in uttarakhand

उत्तराखंड पहुंचे साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन, पहाड़ की वादियों में रहकर खुश हैं

Apr 20 2018 9:46AM, Writer:आदिशा

उत्तराखंड में देशभर की तमाम हस्तियों को स्वरग् जैसा महसूस होता है। अब तो इन बड़ी हस्तियों का आए दिन उत्तराखंड आना हो रहा है। इस बीच साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन भी पहाड़ की वादियों में आकर खुद को खुशनसीब महसूस कर रहे हैं। तमिल हीरो अक्किनेनी नागार्जुन देश भर के कई फैंस के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं। दरअसल वो एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए मसूरी के कैंम्पटी पहुंचे। तीन दिन तक नागार्जुन यहीं रुकेंगे। उनकी दिली तमन्ना है कि वो आगे भी यहीं रहें। नागार्जुन के मुताबिक उत्तराखंड की धरती वास्तव में स्वर्ग जैसी है, यहां के भोले भाले लोग और यहां का मौसम बेहतरीन हैं। तीन दिनों तक यहां रुककर नागार्जुन कैम्पटी और मसूरी की सुंदर वादियों का दीदार भी करेंगे। नागार्जुन मसूरी के एक होटल में पहुंच चुके हैं।

यह भी पढें - बधाई: टिहरी की खूबसूरत बेटी बनी मिस उत्तराखंड, अब मिस इंडिया बनकर दिखाएगी
अगले तीन दिन तक वो यहीं रुकेंगे। जैसे ही फैंस को इस बारे में पता चला, तो वो होटल के बाहर जमा हो गए। आपको बता दें कि इससे पहले साउथ के ही सुपरस्टार रजनीकांत पहाड़ की वादियों में आए थे। उन्होंने भी उत्तराखंड की अलग अलग जगहों का दीदार किया था। अब नागार्जुन भी उत्तराखंड आ गए हैं। नागार्जुन पहले ही बता चुके हैं कि उन्हें उत्तराखंड एक खूबसूरत राज्य लगता है। अब नागार्जुन फिलहाल तीन दिन तक उत्तराखंड की हसीन वादियों का लुत्फ उठाएंगे। नागार्जुन तेलगु फिल्म के सुपरहिट अभिनेता के साथ साथ फिल्म निर्माता भी हैं। 29 अगस्त 1957 को चेन्नई में जन्मे नागार्जुन ने अब तक फिल्म इंडस्टी को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अपने दमदार अभिनय से लाखों दिलों में छाप छोड़ी है।


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home