Video: उत्तराखंड को ऐसे ही जिलाधिकारी चाहिए, दीपक रावत का ये अंदाज देखिए
Apr 23 2018 3:24PM, Writer:कपिल
उत्तराखंड में कुछ जिलाधिकारी ऐसे भी हैं, जो देश-विदेश में देवभूमि का नाम रोशन कर रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं दीपक रावत। अपनी तेज-तर्रार कार्यशैली की वजह से सुर्खियों में रहने वाले हरिद्वार के डीएम दीपक रावत का एक वीडियो सेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल डीएम गुरुवार सुबह ज्वालापुर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने यहां के किसानों के साथ कुछ देर तक गेहूं की फसल भी काटी। इस दौरान डीएम को गेहूं की फसल काटता देख किसान हैरान हो गए। दरअसल जिस दौरान डीएम दीपक रावत ने किसानों से बातचीत की, तो किसानों ने कहा कि गेहूं की फसल काटना काफी मुश्किल होता है। डीएम दीपक रावत ने खुद गेहूं की फसल काटकर इस हालात को समझने की कोशिश की। इस दौरान डीएम ने किसानों से फसल से संबंधित और भी परेशानियां पूछी। साथ ही उन्होंने आमदनी और बाकी परेशानियों के बारे में भी जाना। पर्वतजन द्वारा तैयार किया गया ये वीडियो भी देखिए।