उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला का जलवा, अब अमिताभ बच्चन के साथ करेंगी फिल्म
Apr 24 2018 6:21PM, Writer:मीत
उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला लगातार बॉलीवुड में आगे बढ़ती जा रही हैं। खबर है कि अब उर्वशी रौतेला अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म में नज़र आएंगी। ट्विटर पर उर्वशी रौतेला के फैन क्लब ने इस बारे में जानकारी दी है। इस जानकारी में बताया गया है कि ये फिल्म अब्बास मस्तान की होगी। खबर है कि अब्बास-मस्तान अमिताभ बच्चन के साथ एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म तैयार करने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए उर्वशी रौतेला को लीड रोल के लिए चुन लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग 20 जून से शुरी होगी। हालांकि फिल्म का नाम क्या है, ये अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला सिंह साहब द ग्रेट, ग्रेट ग्रांड मस्ती और काबिल जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म हेट स्टोरी 4 ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
यह भी पढें - देहरादून में उर्वशी रौतेला का दिलकश अंदाज देखिए, अदाओं से लूटी महफिल
अब उर्वशी के नाम एक और बड़े बैनर की फिल्म स जुड़ने जा रहा है। अब्बास मस्तान के साथ काम करने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी अमिताभ बच्चन खुद से छोटी उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके हैं। उर्वशी रौतेला फैन क्लब के ट्विटर पेज में इस बात की जानकारी दी गई है हालांकि खुद उर्वशी ने इस बारे में अब तक ऑफिशियली नहीं बताया है। आप भी देखिए ये ट्वीट।