उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, भारत के प्रतिष्ठित कॉलेज में मिला गोल्ड मेडल
Apr 25 2018 5:06PM, Writer:कपिल
कौन कहता है कि आसमां में सुऱाख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो। उत्तराखंड की भावना सती के लिए ये बात एकदम फिट बैठती है। तीक्ष्ण बुद्धि, अविस्मरणीय कला और बेमिसाल बुद्धि की मालकिन हैं भावना सती। आपको जानकर गर्व होगा कि उत्तराखंड की इस बेटी ने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में से एक जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल हासिल किया है। भावना के पति का नाम राहुल सती है, जो कि उत्तराखँड के उभरते लोकगायक हैं। उत्तराखंड के पर्थोल मासी से ताल्लुक रखने वाली बेटी भावना सती के पिता श्री बद्री दत्त बलोदी बीते 20 सालों से जामिया मिलिया इस्लामिया में फ़ॉलोग्राफी में एप्लाइड के शिक्षक है। इनकी मां का नाम पुष्पा बलोदी है। अब आपको ये भी बता दें कि भावना सती ने किस तरह से पहाड़ का नाम रोशन किया है।
यह भी पढें - पहाड़ के गरीब घर का बेटा, बचपन में चल बसे थे पिता, अब असिस्टेंट कमांडेंट बनकर दिखाया
भावना सती के पति राहुल सती ने राज्य समीक्षा को बताया है कि भावना के सिर पर आठवीं कक्षा से ही पेंटिंग का जुनून सवार था। धीरे धीरे ये जुनून बढ़ता गया, रंगों और चित्रकारी की तरफ भावना का रुझान बढ़ता गया। अब भावना ने जामिया मिलिया इस्लामिया में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स में सबसे अधिक अंक हासिल किए। भावना वे डिस्टिंक्शन के साथ 1st प्राइज हासिल किया। उन्हें इसके लिए गोल्ड मेडल दिया गया है। इस वक्त जामिया मिलिया इस्लामिया कॉलेज से भावना का मास्टर ऑफ़ फाइन आर्ट्स का लास्ट ईयर चल रहा है। भावना की जिंदगी का उद्देश्य है कि जो भी अपने शिक्षकों से सीखा है वो आने वाली पीढ़ी को बांटना है। आने वाले वक्त में भावना सती प्रोफेसर बनने का सपना देखती हैं। भावना की नर्सरी से लेकर अब तक की पूरी पढ़ाई जामिया मिलिया इस्लामिया से चल रही है।
यह भी पढें - पहाड़ की बेटी: शादी के बाद धारा पूजने गांव पहुंची मिस इंडिया ग्रेंड इंटरनेशनल
एक रिपोर्ट में समय साक्ष्य पत्रिका के वेद विलास उनियाल लिखते हैं कि जब भावना 8वीं कक्षा में थी तो गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के ओखला में पेंटिंग कॉम्पिटीशन चल रहा था। भावना ने भी इस कॉम्पिटीशन में हिस्सा लिया। अपनी पेंटिंग में भावना ने भारती की आज़ादी के बाद के सफर को दिखाया। बेहतरीन कलाकारी के लिए उन्हें पहला पुरस्कार मिला था। रंगों और कला से भावना सती की दोस्ती हो गई। सफर लगातार आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड की बेटी नए नए ख्वाब हर रोज़ अपनी आंखों में बुनती है, उन ख्वाबों को कला की शक्ल देती है। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से भावना सती को हार्दिक शुभकामनाएं। पंख फैलाकर उड़ो, आसमान में परवाज़ करो, जीवन में तरक्की करो और देश के साथ देवभूमि का भी नाम रोशन करो।