image: Ruchika kandari new dance video viral

Video: पहाड़ की खूबसूरत लड़की का वीडियो वायरल, रुचिका कंडारी का नया अंदाज देखिए

Apr 30 2018 8:40AM, Writer:आदिशा

पहाड़ के युवा हुनरमंद हैं, इस बात से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है। हम भी बार बार आपके सामने पहाड़ के युवाओं से जुड़ी कुछ बातें लेकर आते रहते हैं। इन्हीं में से एक हैं रुचिका कंडारी। रुचिका कंडारी जितनी बेहतरीन गायक हैं, उतनी ही बेहतरीन डांसर भी हैं। होली के मौके पर नरेंद्र सिंह नेगी जी गीत ‘होरी ऐगे’ से वो कुछ ज्यादा ही पॉपुलर हुई हैं। इस बीच रुचिका एक और वीडियो लेकर आपके सामने आई हैं। इस वीडियो में रुचिका पहाड़ी गीत पर बेहतरीन डांस कर रही हैं। खास बात ये भी है कि ये वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। आज रुचिका कंडारी युवाओं के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। पहाड़ की इस खूबसूरत बेटी की अदाकारी, गायकी और डांस की कला जरा हटके है। इस वजह से ही रुचिका की फैन फॉलोविंग भी बढ़ती जा रही है। आप भी देखिए ये वीडियो


  • MORE UTTARAKHAND NEWS

View More Latest Uttarakhand News
  • TRENDING IN UTTARAKHAND

View More Trending News
  • More News...

News Home