May 6 2018 12:38AM, Writer:आदिशा
बाहुबली फिल्म तो आपने देखी ही होगी। इस फिल्म के कुछ किरदार अक्सर आंखों के सामने आ जाते हैं। इन किरदारों में से एक बेहतरीन किरदार है देवसेना। अनुष्का शेट्टी ने इस किरदार को जबरदस्त ढंग से निभाया था। अब वो ही अनुष्का शेट्टी उत्तराखंड में बाबा बदरीनाथ के दर्शनों के आ पहुंची। हालांकि इस दौरान अनुष्का शेट्टी ने मीडिया से दूर बनाए रखी। लोगों को खबर ना लगे इसलिए अनुष्का ने अपने चेहरे को और सिर को कपड़े से ढके रखा। हालांकि इसके बाद भी अनुष्का अपने फैंस की नज़रों से नहीं बच पाईं। खबर है कि अनुष्का शेट्टी उत्तराखंड में चारों धामों की यात्रा पूरी कर चुकी हैं। शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना के बाद ये पुण्य काम पूरा हो सका। आइए हम आपको बदरीनाथ में अनुष्का शेट्टी की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं। आगे की स्लाइड्स स्क्रॉल कीजिए।
पिक 2
1
/
अनुष्का के दीदार के लिए मंदिर परिसर और विजय लक्ष्मी चौक पर उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। नीले रंग का सूट पहने अनुष्का शेट्टी अपने परिजनों और जूना अखाड़ा के साधु-संतों के साथ बदरीनाथ धाम पहुंची।
पिक-3
2
/
बताया जा रहा है कि अनुष्का के साथ करीब पचास वाहनों का काफिला चल रहा था। बदरीनाथ मंदिर में करीब आधा घंटे तक अनुष्का शेट्टी ने पूजा-अर्चना की।
पिक 3
3
/
इसके अलावा अनुष्का शेट्टी मंदिर परिसर में चल रहे हवन में भी शामिल हुईं। अनुष्का के प्रशंसक साकेत तिराहा, विजय लक्ष्मी चौक और बदरीनाथ मंदिर परिसर में उमड़ पड़े।
पिक 4
4
/
पहचान न हो इसके लिए अनुष्का शेट्टी ने दुपट्टे से चेहरा ढक कर रखा। अनुष्का शेट्टी ने मंदिर में साधारण यात्रियों की तरह ही दर्शन किए। बताया जा रहा है कि उन्होंने मंदिर के दान पात्र में गुप्त दान भी किया।
पिक 6
5
/
मंदिर समिति के अधिकारियों को जब अनुष्का के आने की सूचना मिली तो वे मंदिर में गए , तब तक उनका काफिला जा चुका था।